दादा ने धोनी, युवराज पर निशाना साधा
October 9th, 2008 by Administrator | Filed under विवाद.लगता है सौरव गांगुली उतनी आसानी से अपने “दुश्मनों” का पीछा नहीं छोड़ेंगे, जिताना सोचा जा रहा था। धीरे-धीरे अखबारों में गांगुली पर्दे के पीछे चल रही उन तिकड़मों का राज खोलते जा रहे हैं जो उन्हें भारतीय क्रिकेट से बाहर करने के लिए लगातार की जा रही थीं।
ताज़ा खबर यह है कि गांगुली ने एक बांग्ला अखबार को दिए इंटरव्यू में संकेत दिए हैं कि धोनी द्वारा किए जा रहे लगातार अपमान से उनके लिए टीम में खेलते रहना कितना मुश्किल होता जा रहा था। धोनी और युवराज की जोड़ी और उनके कम रन बनाने के बावजूद बीसीसीआई द्वारा सिर चढ़ाए जाने की ओर इशारा करते हुए सौरव ने व्यंग्य किया कि कई खिलाड़ी लगातार कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन निशाना सिर्फ उन्हें ही ( सौरव को) बनाया जाता रहा है।
गांगुली ने इस इंटरव्यू में धोनी और युवराज की ओर इशारा करते हुए कहा है कि टीम में कुछ खिलाड़ी ऎसे हैं जिन्होंने उतने रन नहीं बनाए जितने बार “हेयरस्टाइल” बदली है, कुछ ऎसे खिलाड़ी हैं जो लगातार कई सीरीज में खराब खेलते आए हैं, फिर भी टीम में बने रहते हैं, फिर भी उन पर कोई निशाना नहीं साधता।
लगे रहो दादा, बोर्ड की शह पर भारतीय टीम पर जिन टुच्चों का राज चल रहा है उसकी पोल खोलने की हिम्मत सिर्फ आपमें हैं।
बाल रंगने, कटाने और फिल्मी हीरोइनों के साथ चर्चा में रहने से गुब्बारे की तरह फूले घूमने और क्रिकेट खेलने के नाम पर थक जाने वाले इन तिकड़मी खिलाड़ियों की औकात नहीं भारतीय कप्तान की उस गद्दी पर बैठने की जिसे कभी टाइगर पटौदी, कपिल देव, सौरव गांगुली और अनिल कुम्बले जैसे स्वाभिमानी कप्तानों ने संभाला और जिस पर बैठ कर देश का नाम रोशन किया था।
Tags: क्रिकेट, धोनी, युवराज सिंह, सौरव गांगुली, हिन्दी







