पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का बैण्ड बज रहा है
February 1st, 2009 by Administrator | Filed under मैच खबरें.5 विकेट पर 55 रन- ऑस्ट्रेलिया का फिलहाल स्कोर है न्यूजीलैण्ड के खिलाफ, पर्थ में खेले जा रहे वर्तमान श्रृंखला के पहले एक दिवसीय मैच में । ओवर हुए हैं सिर्फ बीस। आउट हो चुके हैं मार्श ( 15 रन), पोंटिंग (5), हसी (13), क्लार्क (12) और वार्नर 7 रन बना कर। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पीटा था ऑस्ट्रेलिया को और उनसे पहले भारत में पिट कर गई थी पोंटिंग की टीम।
कल तक अजेय मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह बुरा हाल क्यों हुआ?
यह “प्राकृतिक न्याय” है जो कहता है कि घमंडी का सर हमेशा नीचा होता है। यह वही टीम है जिसने सिर्फ एक वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई भारतीय टीम के खिलाफ साम-दाम-दंड- भेद से मैच जीतने के इतने और ऎसे कुटिल प्रयास किए थे कि क्रिकेट जगत में तूफान खड़ा हो गया था और दोनों टीमों के बीच इतना झगड़ा बढ़ा कि दौरा बीच में अधूरा खत्म होने की नौबत आ गए थी।
याद है, तब सिडनी टेस्ट में रिकी पोंटिंग ने कितने घमंड से एक भारतीय खिलाड़ी के आउट होने का संकेत करते हुए उंगली उठाई थी और अंपायर ने उसे “आज्ञास्वरूप” लेते हुए बल्लेबाज को आउट दे दिया था?
उस समय पोंटिंग के चेहरे पर जो घमंड था, जितनी बदमिजाजी उन्होंने और उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिखाई थी, उसका ही “मुआवजा” अब उन्हें मिल रहा है इन लगातार अपमानजनक पराजयों के रूप में ।
खेल से बड़ा कोई नहीं होता और हर टीम का भाग्य एक जैसा नहीं रहता- यह पोंटिंग अब सीख रहे हैं। धोनी भी सीख जाएं तो बेहतर होगा:)
यहां देखिए ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैण्ड के बीच पर्थ एकदिवसीय मैच का स्कोर कार्ड:
Tags: Australia, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, पर्थ, Cricket, New Zealand, Perth







