Home     Wordpress     Codex

भारत- श्रीलंका चौथा वन डे: आज है कोलम्बो में

August 26th, 2008 by Administrator | Filed under आंखो देखा हाल.

2-1 से श्रृंखला में आगे हो जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज कोलम्बो में श्रीलंका से चौथे एकदिवसीय मैच के लिए भिड़ेगी।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।

पिछले मैच के नतीजे को देखते हुए अनुमान है कि भारत अपनी विजेता टीम में कोई फेरबदल नहीं करेगा। चिंता होगी श्रीलंका को, अपनी बल्लेबाजी की।

मैच का बहुत कुछ दारोमदार पिच की स्थिति पर होगा। “क्रिकइंफो” का कहना है कि इस पिच पर शाम को गेंदबाजों को मदद मिलने लगेगी। यानी दोनों टीमें चाहेंगी कि पहले बल्लेबाजी वही करें। सो, जिसने आज टॉस जीता, उसके हाथ में आधा मैच वैसे ही आ जाएगा। आखिर तीसरे वन डे में भारत की जीत में बहुत बड़ा हाथ उसके गेंदबाजों का था, जिनकें गेंदें शाम ढलते ही अचानक स्विंग होने लगी थीं और श्रीलंकाई बल्लेबाज धड़ाधड आउट होने लगे थे।

वैसे एक बात बताइए, अगर आपने माहेला जयवर्धने को आउट होते देखा हो, तो क्या ऎसा नहीं लगा कि उन्होंने जान-बूझ कर अपना विकेट गंवा दिया? 94 रन पर होने के बावजूद जिस तरह उन्होंने कैच उछाला उसे देख कर लगा कि वे भारतीय टीम को सिखा रहे हों, कैच कैसे लिया जाता है।

पता नहीं यह हमारे दिमाग का फितूर है या आपको भी ऎसा ही लगा।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Share Your Thoughts

कमेंट के लिए सुझाव
आपकी कोई राय नहीं है? तो हमारे भंडार से ले लीजिए;)
p-6fQscE0emHk9A.