कोलम्बो में बारिश: मैच देर से शुरू होगा
August 26th, 2008 by Administrator | Filed under आंखो देखा हाल.टीवी चैनल खबर दे रहे हैं कि कोलम्बो में हल्की बारिश हो रही है, जिसके कारण भारत- श्रीलंका के बीच चौथा एकदिवसीय मैच देर से शुरू होगा।
वैसे कोलम्बो में मौसम विभाग ने आज बारिश होने की संभावना पहले ही व्यक्त कर दी थी। लेकिन ऎसी ही मौसमी भविष्यवाणी रविवार को तीसरे वन डे से पहले भी की गई थी और उस दिन बारिश नहीं हुई थी, इसलिए आज आशा की जा रही थी कि फिर मौसम विभाग गलत साबित होगा। अफसोस, आज तो उनकी भविष्यवाणी सही साबित हो रही है।
इतनी सही “भविष्यवाणी” कर रहे श्रीलंकाई मौसम विभाग से कोई ये जाकर अभी पूछ ले कि आज का मैच कौन जीतेगा ![]()







