Home     Wordpress     Codex

अगर डॉन ब्रॅडमैन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी होते तो?

August 27th, 2008 by Administrator | Filed under चर्चित चेहरे.

आज सर डॉन ब्रैडमैन की 100वीं जयंती है।

अगर डॉन ब्रॅडमैन आज के भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी होते तो? तो उन्हें धोनी की टीम में जगह नहीं मिलती:) ऑस्ट्रेलिया के थे इसलिए 40 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल कर रिटायर हुए थे। भारतीय क्रिकेट में तो सिर्फ “ यंग” होना ही प्रतिभा की निशानी है। “सीनियर” हुए यानी कचरे के काबिल हो गए।

सर डॉन का निधन 92 वर्ष की आयु में सन 2001 में एडीलेड में हुआ था।

उन्होंने 52 टेस्ट मैचों के छोटे से करियर में 29 शतक और 13 अर्धशतक लगाए थे।

यानी 52 में से 42 टेस्ट मैचों में उन्होंने या तो शतक या अर्धशतक लगाया था। इनमें 12 दोहरे शतक थे। इन 12 में से दो पारियों में उन्होंने 300 रनों का आंकड़ा पार किया ( 334 और 304) और एक बार 299 रन बनाए।

1931 में उन्होंने एक मैच में सिर्फ तीन ओवरों में 100 रन बना दिए थे!

अपने खेल जीवन की आखिरी पारी में अगर में चार रन बना लेते तो उनका टेस्ट औसत 100 हो जाता। लेकिन यह क्रिकेट की अनिश्चितता है कि डॉन ब्रैडमैन जैसा महानतम खिलाड़ी अपनी आखिरी पारी में शून्य पर आउट हो गया!
यह मैच उन्होंने इंग्लैण्ड के खिलाफ 1948 में खेला था। ऑस्ट्रेलिया इसमें सिर्फ एक पारी खेल पाया और ब्रैडमैन ने शून्य बनाया। कहा जाता है कि ब्रैडमैन को चार रन बनाने देने के लिए न सिर्फ विपक्षी टीम बल्कि उस मैच के अंपायरों तक ने फिर से खेलने का अनुरोध किया था, लेकिन ब्रैडमैन ने उनकी प्रार्थना अस्वीकार कर दी और शून्य पर आउट होकर पेवेलियन लौट आए।

आखिरी बार ब्रैडमैन का विकेट लेने वाले गेंदबाज थे ड्ब्ल्यू ई हॉलीस। ब्रैडमैन ने उनकी दो गेंदे खेलीं थी, और फिर हॉलीस ने उन्हें शून्य पर बोल्ड कर दिया था।

कल्पना कीजिए उस क्षण मैदान में कैसी निस्तब्धता छाई होगी।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

Share Your Thoughts

कमेंट के लिए सुझाव
आपकी कोई राय नहीं है? तो हमारे भंडार से ले लीजिए;)
p-6fQscE0emHk9A.