कोलम्बो में धूप खिली: आज मैच समय पर
August 27th, 2008 by Administrator | Filed under आंखो देखा हाल.भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। कोलम्बो में कड़ी धूप निकली हुई है और आज, भारत- श्रीलंका के बीच चौथा एकदिवसीय मैच यहां समय से शुरू हो जाएगा।
यानी करीब आधे घंटे में।
“टेन स्पोर्ट्स” की दिखाई गई खबर में दोनों टीमें मैदान में अभ्यास करती नजर आ रही थीं।
आज प्रतिष्ठा दांव पर लगी है श्रीलंका की। वह श्रृंखला में 2-1 से पीछी है। आज हारा तो सीरीज भी गई हाथ से।
दूसरी ओर धोनी दावे कर रहे हैं कि वे आज का मैच जीत कर सीरीज भी आज ही जीत लेंगे।
मेंडिस और मुरली आज उनके इस दावे का क्या जवाब देंगे?
पता चल जाएगा कुछ ही घंटों में।







