Home     Wordpress     Codex

द,अफ्रीका - इंग्लैण्ड : रोमांचक मैच

August 31st, 2008 by Administrator | Filed under आंखो देखा हाल.

आज दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैण्ड के बीच लॉर्ड्स में चौथा वन डे मैच हो रहा है। और लगता है यह उन मैचों में से होगा जिसमें आखिरी गेंद तक पलड़ा एक पाले से दूसरे पाले झूलता रहेगा।

इस नेटवेस्ट श्रृंखला के पहले तीनों एकदिवसीय मैच इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से जीते थे। आज भी द.अफ्रीका की टीम पहले खेलते हुए कोई खास स्कोर नहीं कर पाई थी।

द. अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 183 रन बनाए थे। मैच के कमेंटेटर बात कर रहे थे कि इंग्लैण्ड पांचो मैच जीतेगा इस श्रृंखला के। लेकिन द.अफ्रीका के खिलाड़ियों ने शायद यह बात सुन ली और ऎसे जोश से गेंदबाजी की कि अब तक सिर्फ 4.3 ओवर हुए हैं और 19 रन पर इंग्लैण्ड के 2 विकेट गिर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इतनी बढ़िया फील्डिंग कर रहे हैं कि एक-एक रन पर इंग्लैड को रन आउट का खतरा नजर आने लगता है।

वही कमेंटेटर अब दक्षिण अफ्रीका की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आज तो दक्षिण अफ्रीका की टीम कुछ दूसरा ही रंग दिखा रही है।

स्कोरकार्ड देखिए यहां:

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

Share Your Thoughts

कमेंट के लिए सुझाव
आपकी कोई राय नहीं है? तो हमारे भंडार से ले लीजिए;)
p-6fQscE0emHk9A.