Home     Wordpress     Codex

युवराज सिंह टीम में क्यों हैं?

September 1st, 2008 by Administrator | Filed under मैदान से बाहर.

युवराज सिंह टीम में क्यों हैं?

यह सवाल श्रीलंका दौरे में उनके प्रदर्शन के बाद लगभग हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के दिमाग में होगा।

उनके प्रदर्शन के आंकड़े देखिए:

कुल पांच एकदिवसीय मैच खेले युवराज ने।

पांच पारियों में कुल 72 रन बनाए।

उनका उच्चतम स्कोर था 23 रन।

उनका बल्लेबाजी औसत रहा 14.40।

सिर्फ यही श्रृंखला ही नहीं, इस पूरे वर्ष ( 2008) में युवराज का प्रदर्शन निम्नस्तरीय रहा है। इस वर्ष अब तक उन्होंने कुल 22 मैचों में 22 पारियां खेली हैं और उनमें 25.8 रनों के औसत से कुल 568 रन बनाए हैं।

मैदान के बाहर उनके बर्ताव का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलम्बो में खेले गए आखिरी एकदिवसीय मैच से पहले वे अलस्सुबह 2 बजे तक पार्टी मना रहे थे।

कहा जा सकता है कि पार्टीबाजी करना उनका व्यक्तिगत मामला है। बिल्कुल यह उनका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन अगर इसका असर उनके खेल पर पड़े तो यह मामला व्यक्तिगत नहीं टीम का हो जाता है।

एंड्र्यू साइमंड्स को ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर सुबह मछली पकड़ने जाने पर टीम से निकाल सकती है तो पार्टीबाजी के चक्कर में खराब प्रदर्शन करने वाले युवराज को टीम से क्यों नहीं निकाला जा सकता?

क्या इसलिए कि वे कप्तान धोनी के मित्र हैं?

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

Share Your Thoughts

कमेंट के लिए सुझाव
आपकी कोई राय नहीं है? तो हमारे भंडार से ले लीजिए;)
p-6fQscE0emHk9A.