Home     Wordpress     Codex

जान में जान आई

August 3rd, 2008 by Administrator | Filed under क्रिकेट.

गाले का दूसरा टेस्ट आज जीत कर भारतीय टीम के “सीनियर” खिलाड़ियों की जान में जान आई होगी। वह भी 170 रन के अंतर से जीता जो वाकई खुशगवार बात थी।

इससे पहले कोलम्बो में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 239 रनों से हार कर कुम्बले एंड कंपनी की नाक जड़ से कट गई थी। खास कर यह देखते हुए कि उनकी प्रतिष्ठा युवा खिलाड़ियों के मुकाबले दांव पर थी।

एक बात और, जब से ऑस्ट्रेलिया में भज्जी- सायम्ण्ड्स कांड हुआ है, या कह लीजिए जब से कुम्बले कप्तान बने हैं, तब से भारतीय टीम अपने खिलाफ किसी तरह का अन्याय बर्दाश्त करने का दब्बूपन नहीं दिखाती है। गाले टेस्ट में भी दूसरी पारी में द्रविड के खिलाफ आउट दिए जाने के गलत निर्णय को लेकर भारतीय टीम अपनी नाराजगी खुल कर दिखा रही है। और तो और, द्रविड जैसा चुप्पा खिलाड़ी भी अपनी नाराजगी का खुल कर प्रदर्शन करने से नहीं हिचकिचाया और उसने अपना बल्ला जमीन पर दे मारा।

खुशी की बात यह है कि भारतीय बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों का साथ देता है।

वर्ना एक समय था जब बिशन सिंह बेदी ने इंगलैण्ड के तेज गेंदबाज बॉब विलिस के “वेसलीन” कांड की शिकायत की थी तो भारतीय बोर्ड ने उल्टा बेदी को ही दंडित किया था।

क्या था वह ” वेसलीन कांड”, बताएंगे अगली कड़ी में।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , , ,

Share Your Thoughts

कमेंट के लिए सुझाव
आपकी कोई राय नहीं है? तो हमारे भंडार से ले लीजिए;)
p-6fQscE0emHk9A.