मेरा रिटायरमेंट? भूल जाओ- सौरव गांगुली बोले
September 9th, 2008 by Administrator | Filed under चर्चित चेहरे.ऎसा भाव सिर्फ “दादा” दिखा सकते हैं।
भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा ईरानी ट्रॉफी की टीम में नहीं लिए जाने के बाद भी सौरव गांगुली क्रिकेट से रिटायर होने के मूड में नजर नहीं आते। लंदन के एक अखबार “ द सन” को दिए एक इंटरव्यू में गांगुली ने कहा कि अभी तो वे दो साल और क्रिकेट खेल सकते हैं।
सौरव गांगुली का यह इंटरव्यू आज ही छपा है। जब “सन” के पत्रकार ने उनसे पहला सवाल यह पूछा कि अब खेल जीवन के खात्मे पर आकर क्या उन्हें क्रिकेट से दूर जाना अखर रहा है, तो गांगुली ने छूटते ही कहा, “ अरे, अभी तो मैं दो साल और क्रिकेट खेल सकता हूं!”
सौरव ने इस इंटरव्यू में बहुत सी बाते कहीं, मसलन:
“आईपीएल एक मूवी शो की तरह है क्योंकि उसमें बड़े- बड़े (क्रिकेट) स्टार होते हैं और टीम के मालिक भी फिल्म सितारे होते हैं।”
” 2011 के विश्व कप के लिए नए खिलाड़ियों के लिए सीनियर खिलाड़ियों को जगह बना देनी चाहिए।“
” टेस्ट और 20-20 से मैं एक साथ संन्यास लूंगा”।
यहां पढ़िए सौरव गांगुली का पूरा इंटरव्यू:
वैसे बता दें कि सौरव गांगुली को ब्रिटिश कंपनी “वाइके” ने अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है और उसी सिलसिले में वे लंदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
यह कंपनी इंटरनेट टेलीफोन सुविधा उपलब्ध कराती है। लगता है “दादा” के जरिए वे अप्रवासी भारतीय ग्राहकों को आकृष्ट करना चाहते हैं।
Tags: Irani Trophy, Sourav Ganguly







