भारत- श्रीलंका : तीसरा एक दिवसीय मैच
August 23rd, 2008 by Administrator | Filed under क्रिकेट.रविवार, 24 अगस्त को कोलम्बो में भारत और श्रीलंका के बीच वर्तमान श्रृंखला का तीसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। पहला मैच श्रीलंका ने आसानी से धोनी की टीम को धोते हुए जीता था। दूसरा मैच धोनी की टीम ने घिसट-घिसट कर बड़ी मुश्किल से जीता था।
अब देखना है कि कल तीसरे मैच में क्या गुल खिलेगा?
अब ये पूछिए कि हम भारतीय क्रिकेट टीम को “धोनी की टीम” क्यों कहते फिर रहे हैं?
इसलिए कि:
1. धोनी चिल्ला –चिल्ला कर दुनिया भर को बताते रहे हैं कि “मैंने जो टीम मांगी थी वह मुझे मिली” ( यानी सीनियर खिलाड़ियों को निकलवा कर)। तो यह टीम धोनी की हुई। और जो दुर्दशा इसकी हो रही है/ होगी, वह भी धोनी की
2. जिस टीम में पिछले साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर ( सौरव गांगुली) सिर्फ क्षुद्र व्यक्तिगत बदले की भावना के कारण नहीं लिया गया हो, वह भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करती। वह किसी व्यक्ति की ओछी तिकड़मों वाली व्यक्तिगत टीम है इसलिए हम इसे “भारतीय टीम” नहीं कहेंगे।
कल का मैच शुरू होगा भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे। हमारे साथ रहिएगा “धुलाई” का हाल जानने के लिए।







