Home     Wordpress     Codex

Archive for the ‘क्रिकेट’ Category

भारत- ऑस्ट्रेलिया एक दिवसीय श्रृंखला

November 1st, 2009 by Administrator | No Comments | Filed in क्रिकेट

अब तक भारत 2-1 से श्रृंखला में आगे है। मोहाली में आज चौथा मैच होना है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ब्रेट ली के घायल होने और स्वदेश लौट जाने से निश्चित तौर पर कमजोर पड़ी है। इस मैच के लिए भारत की टीम भी इसी समस्या का सामना कर रही है। सेहवाग और गंभीर घायल हैं और संभवतया इस मैच में नहीं खेलेंगे।
लेकिन धोनी और युवराज अर्से बाद इस समय जबरदस्त “फॉर्म” में हैं। धोनी ने तो चार साल बाद अपना पहला शतक भी मारा; श्रृंखला के दूसरे मैच में।
देखें, चौथे मैच में क्या कमाल होता है।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

धोनी की विदाई की तैयारी?

June 15th, 2009 by Administrator | No Comments | Filed in क्रिकेट

नहीं, बात सिर्फ 20-20 विश्वकप में सेमीफाइनल से भी पहले हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो जाने की नहीं है, बात है भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की लगाम कसने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल द्वारा उठाए जा रहे कदमों की।

पहले, सेहवाग विवाद। कारण जो भी हो, इतना तय है कि धोनी और सेहवाग के बीच कुछ खटाई जरूर थी। वर्ना धोनी पूरी टीम के प्रेस कांफ्रेंस में ले जाने और उसके बाद अगली प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के साथ तू-तू मैं-मैं में नहीं उलझते।

लेकिन, बीसीसीआई ने क्या किया? चोट के कारण सेहवाग आगे किसी मैच में खेलेंगे नहीं ये तो बयान दे दिया, लेकिन सेहवाग को न तो टीम से अलग किया, न उन्हें देश वापस बुलाया। सेहवाग पहले की तरह टीम के साथ रहते रहे, यात्रा करते रहे और हर जगह टीम के साथ उसी तरह बने रहे जिस तरह मैच खेलने वाला कोई खिलाड़ी रहता है। यानी धोनी का जी जलता है तो जले, बीसीसीआई ने सेहवाग को उनके सिर पर बिठाए रखा।

धोनी के खिलाफ दूसरा संकेत था युवराज सिंह को उपकप्तान बनाए जाने का। धोनी की एक कमजोरी जगजाहिर है कि वे अपनी कप्तानी के लिए खतरा हो सकने वाले किसी खिलाड़ी को आगे नहीं बढने देते। अगर आपको याद हो, धोनी की कप्तानी के दौरान एक दौर वह भी था जब भारतीय क्रिकेट टीम में कोई उपकप्तान नहीं होता था, सिर्फ कप्तान धोनी होते थे। फिर आर.पी. सिंह को टीम में लिए जाने की जिद में धोनी ने चयनसमिति से पंगा ले लिया और कप्तानी से इस्तीफे की धमकी दे डाली। उस विवाद के बाद ही सेहवाग को चयनसमिति ने उपकप्तान नियुक्त किया था। इशारा था धोनी के लिए, कि तुम्हारे दरवाजे उत्तराधिकारी खड़ा कर दिया गया है।

अब जब सेहवाग चोट के कारण टीम से हटे तो बात उठी उपकप्तानी की। खबरों में कहा गया कि धोनी चाहते थे गंभीर बनें टीम के उपकप्तान, क्योंकि चुप्पे गंभीर से उनकी कप्तानी को कोई खतरा नहीं होता। लेकिन बोर्ड ने उनके सिर पर बिठाया युवराज सिंह को, जो न सिर्फ बड़बोले और गर्म मिजाज हैं बल्कि महत्वाकांक्षी भी हैं और भारतीय टीम की कप्तानी की होड़ में धोनी से पिछड़ने पर काफी दुखी भी हुए थे। न सिर्फ यही, इन दिनों जब धोनी लगातार बल्लेबाजी में असफल हो रहे हैं तब युवराज का बल्ला आग उगल रहा है।

20-20 विश्वकप खेलने इंग्लैण्ड गई टीम में धोनी ने जिस तरह सेहवाग विवाद में सार्वजनिक रूप से अपने जिद्दी बर्ताव का परिचय दिया, उससे लगता है क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सब्र का पैमाना छलक गया है।

अगर टीम जीतती तो शायद बोर्ड चुप रहता, लेकिन टीम के इस तरह हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, बोर्ड को मालूम है कि भारत के क्रिकेट दीवाने भी धोनी का पक्ष नहीं लेंगे और धोनी की लगाम कसने के लिए उसके पास अच्छा मौका भी है।

सो धोनी तैयार रहें, भूतपूर्व कप्तानों की श्रेणी में खड़े होने के लिए।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

क्रिकेट: कुछ महत्वपूर्ण बातें

September 29th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in क्रिकेट

1.एक अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का चयन होगा। सौरव गांगुली टीम में होंगे या नहीं? जानने के लिए दिल थाम कर बैठिए। ताज़ा खबर तो यह है कि बैंगलोर में भारतीय खिलाड़ियों का अध्यास शिविर गांगुली के बिना ही आज शुरू हुआ, लेकिन उसमें मोहम्मद कैफ ज़रूर शामिल थे जिन्हें ईरानी ट्रॉफी में भी गांगुली की जगह लिया गया था।

n

2.दो –पांच अक्टूबर तक बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच होगा। बोर्ड प्रेसीडेंट टीम की कप्तानी युवराज सिंह करेंगे। उनका फार्म नजर रखने लायक होगा।

3.सचिन तेंडुलकर आधिकारिक तौर पर “फिट” घोषित हो गए हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे।

4.ईरानी टॉफी मैच में धोनी से ज्यादा रन द्रविड ने बनाए। द्रविड ने दोनों पारियों में कुल 115 रन (46 और 69 रन) बनाए जबकि धोनी ने दो पारियों में कुल 89 रन ( 5 और 84 रन) बनाए। थकेला कौन?

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , ,

भारत- श्रीलंका : तीसरा एक दिवसीय मैच

August 23rd, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in क्रिकेट

रविवार, 24 अगस्त को कोलम्बो में भारत और श्रीलंका के बीच वर्तमान श्रृंखला का तीसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। पहला मैच श्रीलंका ने आसानी से धोनी की टीम को धोते हुए जीता था। दूसरा मैच धोनी की टीम ने घिसट-घिसट कर बड़ी मुश्किल से जीता था।

अब देखना है कि कल तीसरे मैच में क्या गुल खिलेगा?

अब ये पूछिए कि हम भारतीय क्रिकेट टीम को “धोनी की टीम” क्यों कहते फिर रहे हैं?

इसलिए कि:

1. धोनी चिल्ला –चिल्ला कर दुनिया भर को बताते रहे हैं कि “मैंने जो टीम मांगी थी वह मुझे मिली” ( यानी सीनियर खिलाड़ियों को निकलवा कर)। तो यह टीम धोनी की हुई। और जो दुर्दशा इसकी हो रही है/ होगी, वह भी धोनी की :)

2. जिस टीम में पिछले साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर ( सौरव गांगुली) सिर्फ क्षुद्र व्यक्तिगत बदले की भावना के कारण नहीं लिया गया हो, वह भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करती। वह किसी व्यक्ति की ओछी तिकड़मों वाली व्यक्तिगत टीम है इसलिए हम इसे “भारतीय टीम” नहीं कहेंगे।

कल का मैच शुरू होगा भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे। हमारे साथ रहिएगा “धुलाई” का हाल जानने के लिए।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

धोनी का “धमाका”

August 20th, 2008 by Administrator | 1 Comment | Filed in क्रिकेट

श्रीलंका के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में “खेल रत्न” धोनी ने 6 रन बनाए थे और अपनी कप्तानी में एक बड़ा मैच हारे थे।

आज दूसरा वन डे मैच है।

क्या कमाल दिखाएंगे धोनी?

इस बारे में हमसे ज्यादा टीम से बाहर बैठे “सीनियर” खिलाड़ी नजर रख रहे होंगे?

सीनियर खिलाडियों के बारे में एक बात पक रही है हमारे दिमाग में।

क्या वे धोनी के घमंडी व्यवहार से इतने नाखुश हैं कि उसके साथ खेलने से बचने लगे हैं?

चर्चा करेंगे अगली बार।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

आ गए शोएब अख्तर वापस

August 13th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in क्रिकेट

तो पाकिस्तानी क्रिकेट के “बिगड़ैल बेटे” शोएब अख्तर की टीम में वापसी हो ही गई।

सितंबर में पाकिस्तान में होने वाली “आई सी सी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए शोएब को टीम में शामिल किया गया है।

इस वापसी के पीछे अपने साथी खिलाड़ी आसिफ मोहम्मद से मारपीट और फिर निलंबन का लंबा इतिहास छिपा है। उसके ऊपर ड्रग्स लेने के आरोपों की छौंक भी लगी है।

उसके ऊपर ड्रग्स लेने के आरोपों की छौंक भी लगी है।

शोएब ने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच आईपीएल में खेला था, शाहरुख खान की मिल्कियत और सौरव गांगुली की कप्तानी वाली कोलकाता की “नाइट राइडर्स” टीम की तरफ से। शायद आपको याद हो कि शोएब ने आईपीएल के अपने पहले ही मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे और मैन ऑफ दि मैच बने थे।

उसके ठीक बाद पाकिस्तान के एक अखबार ने खबर छाप दी थी कि भारत जाते समय इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर शोएब के सामान की तलाशी में 36 सीरिंज बरामद हुई थीं जिनके लिए शोएब ने तर्क दिया था कि उन्हें डायबिटीज् है और उसकी दवा लेने के लिए वे ये सीरिंज लिए जा रहे हैं। क्रिकेट के आकाओं ने बात दबा दी लेकिन अगले ही मैच से शोएब चोट का बहाना लेकर अलग हो गए थे।

अब उसके बाद वे मैदान में उतरेंगे चैम्पियंस ट्रॉफी में।

देखें, इस बार शोएब कौन सा विवाद खड़ा करते हैं।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , , ,

धोनी को खेल रत्न पुरस्कार? किस बात के लिए?

August 4th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in क्रिकेट

2004 में शुरू हुआ धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जीवन और तब से अब तक उन्होंने कुल 5, 190 रन बनाए हैं, कुल 5 शतक लगाए हैं ( 41. 85 के औसत से)।

और उन्हें देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान, इस वर्ष का “राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान” दे दिया गया है।

धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना आखिरी शतक 9 अगस्त 2007 में (यानी पूरे एक साल पहले) लगाया था, तब से उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया है ( वैसे भी उनके 4 साल के खेल जीवन में सिर्फ 5 शत्क अब तक दर्ज हुए हैं)।

उस शतक के बाद खेले गए सभी प्रकार के 39 मैचों में कितने अर्धशतक लगाए हैं मालूम है?

8.

जी हां, सिर्फ 8 अर्धशतक। इनमें से 3 अर्धशतक टेस्ट मैचों में ( 9 टेस्ट), और 5 अर्धशतक एक दिवसीय मैचों में ( 27 वन डे) लगाए गए। कुल तीन 20-20 मैच खेले उन्होंने अग्स्त 2007 के बाद से और उनमें से एक में भी अर्धशतक नहीं लगा पाए।

इतना “महान” प्रदर्शन है धोनी का?

हां, उनकी कप्तानी में भारत ने पहला 20-20 विश्व कप जीता था। तो सम्मान उस टीम के हर खिलाड़ी को मिलना चाहिए, सिर्फ धोनी को क्यों? क्या सिर्फ धोनी की वजह से जीता था भारत ने वह कप? ( याद है 1983 का विश्व कप , जिसमें कप्तान कपिल देव ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए भारत को विजय का द्वार दिखाया था?)

धोनी ने तो 20-20 विश्व कप के 7 मैचों में कुल जमा 154 रन बनाए थे( औसत : 30.80, उच्चतम स्कोर 40 रन; याद है, कपिल ने 175 रन नॉट आउट की पारी खेली थी 1983 विश्व कप में)।

फिर देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार धोनी को किस हक से दिया गया?

जरा देश की जनता जवाब मांगे।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , ,

जान में जान आई

August 3rd, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in क्रिकेट

गाले का दूसरा टेस्ट आज जीत कर भारतीय टीम के “सीनियर” खिलाड़ियों की जान में जान आई होगी। वह भी 170 रन के अंतर से जीता जो वाकई खुशगवार बात थी।

इससे पहले कोलम्बो में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 239 रनों से हार कर कुम्बले एंड कंपनी की नाक जड़ से कट गई थी। खास कर यह देखते हुए कि उनकी प्रतिष्ठा युवा खिलाड़ियों के मुकाबले दांव पर थी।

एक बात और, जब से ऑस्ट्रेलिया में भज्जी- सायम्ण्ड्स कांड हुआ है, या कह लीजिए जब से कुम्बले कप्तान बने हैं, तब से भारतीय टीम अपने खिलाफ किसी तरह का अन्याय बर्दाश्त करने का दब्बूपन नहीं दिखाती है। गाले टेस्ट में भी दूसरी पारी में द्रविड के खिलाफ आउट दिए जाने के गलत निर्णय को लेकर भारतीय टीम अपनी नाराजगी खुल कर दिखा रही है। और तो और, द्रविड जैसा चुप्पा खिलाड़ी भी अपनी नाराजगी का खुल कर प्रदर्शन करने से नहीं हिचकिचाया और उसने अपना बल्ला जमीन पर दे मारा।

खुशी की बात यह है कि भारतीय बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों का साथ देता है।

वर्ना एक समय था जब बिशन सिंह बेदी ने इंगलैण्ड के तेज गेंदबाज बॉब विलिस के “वेसलीन” कांड की शिकायत की थी तो भारतीय बोर्ड ने उल्टा बेदी को ही दंडित किया था।

क्या था वह ” वेसलीन कांड”, बताएंगे अगली कड़ी में।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , , ,

क्रिकेट के दीवानों का स्वागत है!

August 2nd, 2008 by Administrator | 1 Comment | Filed in क्रिकेट

भारत और श्रीलंका के बीच गाले में दूसरा टेस्ट चल रहा है। पहली पारी में भारत ने 37 रनों की बढ़त ले ली है और दूसरी पारी में 4 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। “दादा” सौरव गांगुली और लक्ष्मण क्रीज पर टिके हैं। कल होगा चौथे दिन का खेल। क्या भारत जीत पाएगा?

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

p-6fQscE0emHk9A.