Home     Wordpress     Codex

Archive for the ‘मैच खबरें’ Category

पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का बैण्ड बज रहा है

February 1st, 2009 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

5 विकेट पर 55 रन- ऑस्ट्रेलिया का फिलहाल स्कोर है न्यूजीलैण्ड के खिलाफ, पर्थ में खेले जा रहे वर्तमान श्रृंखला के पहले एक दिवसीय मैच में । ओवर हुए हैं सिर्फ बीस। आउट हो चुके हैं मार्श ( 15 रन), पोंटिंग (5), हसी (13), क्लार्क (12) और वार्नर 7 रन बना कर। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पीटा था ऑस्ट्रेलिया को और उनसे पहले भारत में पिट कर गई थी पोंटिंग की टीम।

कल तक अजेय मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह बुरा हाल क्यों हुआ?

यह “प्राकृतिक न्याय” है जो कहता है कि घमंडी का सर हमेशा नीचा होता है। यह वही टीम है जिसने सिर्फ एक वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई भारतीय टीम के खिलाफ साम-दाम-दंड- भेद से मैच जीतने के इतने और ऎसे कुटिल प्रयास किए थे कि क्रिकेट जगत में तूफान खड़ा हो गया था और दोनों टीमों के बीच इतना झगड़ा बढ़ा कि दौरा बीच में अधूरा खत्म होने की नौबत आ गए थी।

याद है, तब सिडनी टेस्ट में रिकी पोंटिंग ने कितने घमंड से एक भारतीय खिलाड़ी के आउट होने का संकेत करते हुए उंगली उठाई थी और अंपायर ने उसे “आज्ञास्वरूप” लेते हुए बल्लेबाज को आउट दे दिया था?

उस समय पोंटिंग के चेहरे पर जो घमंड था, जितनी बदमिजाजी उन्होंने और उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिखाई थी, उसका ही “मुआवजा” अब उन्हें मिल रहा है इन लगातार अपमानजनक पराजयों के रूप में ।

खेल से बड़ा कोई नहीं होता और हर टीम का भाग्य एक जैसा नहीं रहता- यह पोंटिंग अब सीख रहे हैं। धोनी भी सीख जाएं तो बेहतर होगा:)

यहां देखिए ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैण्ड के बीच पर्थ एकदिवसीय मैच का स्कोर कार्ड:

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , ,

नए साल की शुरूआत में बढ़िया क्रिकेट

January 7th, 2009 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

इसीलिए तो कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है।

आज सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्तमान श्रंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट का आखिरी दिन था। हालत यह थी कि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका का सिर्फ एक विकेट और लेना था, जबकि दक्षिण अफ्रीका की आखिरी जोड़ी को सिर्फ 18 गेंद और खेलनी थीं मैच ड्रॉ कराने के लिए, मैच समाप्त होने में सिर्फ पांच मिनट बाकी थे और बची- खुची कसर पूरी कर रहे थे मैदान पर घिरते बादल।

मैच का आखिरी दिन और आखिरी पल..

ऑस्ट्रेलिया आखिरी विकेट झटक कर मैच जीत पाएगा या दक्षिण अफ्रीका मैच ड्रॉ करा कर ऑस्ट्रेलिया के हाथों से यह नाम-बचाऊ मैच दूर कर देगा- हर एक गेंद पर इसका फैसला हवा में झूलता और दर्शकों की सांसें रुक जातीं…

मैदान पर आखिरी बल्लेबाजों के रूप में मखाया एंतिनी थे और उनके साथ थे उनके कप्तान ग्रीम स्मिथ, जो बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद उनके आखिरी साथी के रूप में खेलने उतरे और दर्द के बावजूद 17 मिनट तक बल्लेबाजी की। आखीर में जॉंसन ने उन्हें बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच जीत लिया । तब अंतिम दिन का खेल समाप्त होने में सिर्फ पांच मिनट बाकी थे।

यह रोमांच 20-20 या एकदिवसीय मैचों के कुल्हाड़ी-घुमा बल्लेबाजी में कहां देखने को मिलता है?

वैसे दक्षिण अफ्रीका इस श्रृंखला के पहले दो टेस्ट जीत कर श्रृंखला पहले ही जीत चुका है, आखिरी मैच जीत कर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने थोड़ी इज्जत बचा ली है।

सिडनी से जुड़ी एक और दिलचस्प बात है। यहां खेले गए पिछले दोनों टेस्ट मैचों का फैसला मैच के अंतिम क्षणों में हुआ और दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ही जीता।

भारत के खिलाफ पिछले वर्ष (2-6 जनवरी 2008) में मैच समाप्त होने में सिर्फ नौ मिनट बाकी थे जब माइकेल क्लार्क ने भारत का आखिरी विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलिया को विजय दिलाई थी। और इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (3- 7 जनवरी 2009) खेलते हुए, मैच समाप्त होने में जब सिर्फ पांच मिनट बाकी थे तब मिशेल जॉंन्सन ने आखिरी विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

यानी अगली बार यदि वर्ष के आरंभ में सिडनी में टेस्ट मैच हो, ऑस्ट्रेलिया की टीम आखिरी पारी में गेंदबाजी कर रही हो और “म” अक्षर से नाम आरंभ होने वाला गेंदबाज बॉलिंग कर रहा हो तो मैच ऑस्ट्रेलिया ही जीतेगा:)

यहां पढ़िए मैच के अंतिम और रोमांचक क्षणों का हाल।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , ,

धोनी बने मोहाली टेस्ट में कप्तान

October 17th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

बीसीसीआई (और धोनी) के मन की मुराद पूरी हुई, कुम्बले को लगी चोट, वे हुए टेस्ट टीम से बाहर और धोनी बन गए मोहाली टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान।

आज से मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुरू हुआ है। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी संभाली है। मैच शुरू होने के पहले खबरें थीं कि मोहाली की पिच तेज गेंदबाजों की मदद करेगी। लेकिन भारतीय पारी की शुरूआत देख कर तो ऎसा नहीं लगता। गंभीर और सेहवाग ने आरंभिक ओवरों में 6 के औसत से रन बनाए हैं।

अगर इस गति से रन बनेंगे तो टेस्ट का कुछ न कुछ नतीजा निकलने की आशा रखी जा सकती है।

हम तो यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि मोहाली टेस्ट में “भारत के कप्तान” कितने रन बनाते हैं:) पहले टेस्ट में तो धोनी ने 9 रन बनाए थे। उससे भी ज्यादा दिलचस्प था उनके आउट होने का तरीका- बिना पैर हिलाए, अपनी जगह पर खड़े- खड़े शॉट खेलने की कोशिश की थी और बोल्ड हो गए थे।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

बेंगलुरू टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के 430 रन

October 10th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

बेंगलुरू में भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्तमान श्रृंखला के पहले टेस्ट में, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में कुल 430 रन बनाए हैं।

अब बारी है भारतीय बल्लेबाजों की।

देखना दिलचस्प होगा कि इतने बड़े स्कोर के सामने, भारतीय क्रिकेट के एक बेहद तनावयुक्त दौर से गुजर रहे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी किस तरह का खेल दिखाते हैं

भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी की शुरूआत गौतम गंभीर और विरेन्दर सेहवाग करेंगे।

दिल थाम कर बैठिए और देखिए होता है क्या।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

ईरानी ट्रॉफी : धोनी 5 रन पर आउट

September 24th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

भारतीय टेस्ट टीम के “भावी कप्तान” धोनी, आज ईरानी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 5 रन बना कर आउट हो गए।
धोनी ने 17 गेंद खेल कर ये 5 रन बनाए।

दिल्ली और शेष भारत के बीच ईरानी ट्रॉफी के इस मैच को ऑस्ट्रेलिया के साथ आगामी टेस्ट श्रृंखला में चयन के पैमाने के रूप में देखा जा रहा था।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को इस मैच से इसीलिए चयनकर्ताओं ने बाहर कर दिया था।

सचिन पहले इस मैच में खेलने वाले थे, लेकिन चोट से नहीं उबर पाने के कारण उनकी जगह एस. बद्रीनाथ को टीम में जगह दी गई। उन्होंने भी खेलने से पहले बड़े- बड़े इंटरव्यू दिए और आज 62 गेंदों पर 12 रन बना कर आउट हो गए।

आज मैच की शुरूआत में शेष भारत के कप्तान अनिल कुम्बले ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
लेकिन उनके बल्लेबाजों में से वसीम जाफर (50) और राहुल द्रविड (46) के अलावा कोई भी टिक कर नहीं खेल पाया।

ये पंक्तियां लिखने तक शेष भारत ने 7 विकेट पर 186 रन बनाए थे। मोहम्मद कैफ भी 29 रन बना कर आउट हो गए।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , ,

ऑस्ट्रेलिया “ए” के खिलाफ “यंग ब्रिगेड” के हाल

September 16th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का भारत दौरा नहीं टलेगा

September 15th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

लीजिए, वही हुआ जिसकी उम्मीद थी। दिल्ली में हुए बम धमाकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह इस माह के अंत में पहले के कार्यक्रम के अनुसार भारत पहुंच जाएगी।
यह है भारतीय पैसे के माया। बम फटें या भूकंप आए, कोई क्रिकेट बोर्ड ( खास कर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी) कभी भारत आने से मना नहीं करते।
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी फूटी किस्मत को रो रहा है जिसके देश में चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट सिर्फ ऎसे ही बम विस्फोटों के कारण रद्द कर दिया गया।
तो क्या पाकिस्तान के बम भारतीय बमों से ज्यादा खतरनाक हैं? नहीं जी, बस भारतीय क्रिकेट बोर्ड का पैसा, पाकिस्तानी पैसे से ज्यादा ताकतवर है।

ऑस्ट्रेलिया समेत हर क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट खिलाड़ी को मालूम है कि भारत में श्रृंखला खेलने का मतलब है मालामाल हो जाना। एक अरब की भारतीय जनता क्रिकेट की ऎसी दीवानी है ( हमारे समेतP:) कि चाहे टेस्ट श्रृंखला ही क्यों नहो, हजारों लोग मैदान पर टिकट खरीद कर मैच देखने आएंगे, लाखों लोग टीवी पर मैच देखेंगे और विज्ञापन कंपनियां इन मैचों को प्रायोजित करने के लिए टूट पड़ेंगी।

यानी मौजा ही मौजा, पैसा ही पैसा।

जान तो कभी न कभी जानी ही है, पैसे कमाने का मौका तो बार – बार नहीं आता।

गरीब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तो इतनी थैली नहीं भर सकता। इसलिए वहां सुतली बम भी फटा तो जाने से बिचक जाते हैं विदेशी खिलाड़ी। सबको अपनी जान की फिक्र सताने लगती है।

ऎसे में जब भारत में भी बम विस्फोट हो गए तो क्या करें?

करना क्या है, थोड़ी- बहुत चिंता जाहिर कर दो, कह दो कि दौरे पर विचार करेंगे। और फिर अगले दिन बयान जारी कर दो कि खेल सर्वोपरि है, भारत दौरा पूर्ववत जारी रहेगा।
चित भी मेरी, पट भी।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

जहीर खान, भज्जी: पांचवे वन डे से बाहर

August 29th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

खबर है कि श्रीलंका के खिलाफ आज होने वाले पांचवे एकदिवसीय मैच के लिए जहीर खान और हरभजन सिंह को “विश्राम” दिया गया है। इन दोनों की जगह आर पी सिंह और प्रज्ञान ओझा लेंगे।

शायद पार्थिव पटेल भी आखिरी 11 खिलाडियों में आ जाएं ताकि कप्तान धोनी को विकेटकीपिंग से आराम मिल सके। पिछले मैच में वैसे भी धोनी की तबियत काफी खराब हो गई थी।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , ,

आज होंगे दो बढिया वन डे मैच

August 29th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। आज दो बढ़िया एकदिवसीय मुकाबले होंगे।

भारत और श्रीलंका का ( कोलम्बो में)।

और इंग्लैण्ड तथा दक्षिण अफ्रीका का ( ओवल, इंग्लैण्ड में)।

भारत- श्रीलंका श्रृंखला का यह पांचवा और अंतिम वन डे मुकाबला होगा। वैसे यह मुकाबला औपचारिकता ही कहलाएगा क्योंकि भारत 3-1 से श्रृंखला जीत चुका है। फिर भी मुकाबला रोमांचक होने की उमीद है क्योंकि श्रीलंका को अपनी बची- खुची साख बचानी है और धोनी की कोशिश रहेगी कि श्रीलंका का नाक थोड़ी और मैदान पर रगड़ दें और 4-1 से श्रृंखला की बढ़त लें।

भारत ने तीसरा और चौथा एक दिवसीय मैच कैसे जीता था, उसका आंखों देखा हाल पढ़िए।

दूसरी तरफ आज ही इंग्लैण्ड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच दूसरे वन डे क्रिकेट के इतिहास में गिना जाने वाला मैच था जब इंग्लैण्ड ने सिर्फ 14.1 ओवरों में मैच जीत लिया था। युवराज सिंह से इस मैच कि जिताने वाले गेंदबाज का क्या खास संबंध है, पढ़िए यहां:
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक मुश्किल की बात यह होगी कि दोनों मैच लगभग समान समय पर शुरू होंगे। भारत –श्रीलंका मैच दोपहर 2.30 बजे और इंग्लैण्ड –दक्षिण अफ्रीका मैच दोपहर 3.15 बजे।

खैर, यह मान लीजिए कि आज एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले हो रहे हैं और आपको दोंनों का स्कोर जानना है :)

हम बताते रहेंगे आपको दोनों मैचों का स्कोर । तो आते रहिएगा यहां।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , , , , ,

इंग्लैण्ड ने 14 ओवर में मैच जीता!!

August 26th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

इंग्लैण्ड- दक्षिण अफ्रीका के बीच आज नॉटिंघम में खेला गया नैट्वेस्ट श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय मैच क्रिकेट के इतिहास के चमत्कारी मैचों में शामिल हो गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 23 ओवर में सिर्फ 83 रन बना कर आउट हो गई और इंग्लैण्ड ने यह स्कोर सिर्फ 14.1 ओवर में पार कर मैच जीत लिया!

यानी 100 ओवरों में होने वाला यह मैच कुल मिला कर सिर्फ 37.1 ओवरों में खतम हो गया।

इंग्लैण्ड की ओर से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी की कब्र खोदने वाले गेंदबाज बने स्टुअर्ट ब्रॉड, जिन्होंने 23 रन देकर 5 विकेट लिए। ये वही स्टुअर्ट ब्रॉड हैं जिनकी गेंदों पर युवराज सिंह ने 20-20 विश्वकप के एक मैच ( डरबन में, 19 सितम्बर 2007) में 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे थे।

किस्मत की बात है। वही स्टुअर्ट ब्रॉड आज कमाल कर रहे हैं और वही युवराज सिंह इन दिनों अपने उसी कप्तान धोनी से, खराब खेल के लिए सरे आम मैदान पर डांट खाते फिर रहे हैं।

आज का मैच इंग्लैड ने दस विकेट से, 215 गेंद शेष रहते जीता।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे अधिक रन आंड्रे नेल ने बनाए- 13 रन।

उनके अलावा सिर्फ ज्यां पाल डुमिनी और हर्शेल गिब्स ने 10-10 रन बनाए। बाकी सारे खिलाड़ी 10 रन से भी कम पर आउट होते चले गए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए जख्मों पर नमक छिड़कने की बात यह हुई कि एक तो टॉस उन्होंने ही जीता था और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दूसरे, इंग्लैण्ड ने बिना कोई विकेट खोए यह मैच जीता।

इंग्लैण्ड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का यह दूसरा सबसे कम स्कोर था।

इंग्लैण्ड अब इस श्रृंखला में 2-0 से आगे हो गया है। दोनों टीमों के बीच अगला मैच शुक्रवार को ओवल में होगा।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post
p-6fQscE0emHk9A.