Home     Wordpress     Codex

Archive for September, 2008

क्रिकेट: कुछ महत्वपूर्ण बातें

September 29th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in क्रिकेट

1.एक अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का चयन होगा। सौरव गांगुली टीम में होंगे या नहीं? जानने के लिए दिल थाम कर बैठिए। ताज़ा खबर तो यह है कि बैंगलोर में भारतीय खिलाड़ियों का अध्यास शिविर गांगुली के बिना ही आज शुरू हुआ, लेकिन उसमें मोहम्मद कैफ ज़रूर शामिल थे जिन्हें ईरानी ट्रॉफी में भी गांगुली की जगह लिया गया था।

n

2.दो –पांच अक्टूबर तक बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच होगा। बोर्ड प्रेसीडेंट टीम की कप्तानी युवराज सिंह करेंगे। उनका फार्म नजर रखने लायक होगा।

3.सचिन तेंडुलकर आधिकारिक तौर पर “फिट” घोषित हो गए हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलेंगे।

4.ईरानी टॉफी मैच में धोनी से ज्यादा रन द्रविड ने बनाए। द्रविड ने दोनों पारियों में कुल 115 रन (46 और 69 रन) बनाए जबकि धोनी ने दो पारियों में कुल 89 रन ( 5 और 84 रन) बनाए। थकेला कौन?

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , ,

तलव चाटो गोरों के..

September 28th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in विवाद

.. और अपनों के साथ करो भेदभाव। ये है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उर्फ बीसीसीआई का रवैया।

इसलिए दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की टीम को जयपुर में अभ्यास के लिए दस पिचें खास बना कर दी जाती हैं। लेकिन खुद अपने खिलाड़ियों को सुविधाएं देने का सवाल आता है तो यह हाल है कि वडोदरा में ईरानी ट्रॉफी खेलने गई दो टीमों में से एक, शेष भारत की टीम को पांच सितारा होटल में रुकवाया जाता है लेकिन दिल्ली की टीम को तीन सितारा होटल में! यानी दिल्ली की टीम की औकात नहीं है शेष भारत के साथ एक ही जगह रुकने की।

पता नहीं यही भेदभाव था या मुनाफ पटेल से हुआ झगड़ा, कि दिल्ली टीम के कप्तान विरेन्दर सेहवाग मैच खतम होने से पहले ही वडोदरा छोड़ कर दिल्ली वापस लौट गए।

मुनाफ का किस्सा यह है कि जब दिल्ली की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो उन्होंने तैश में आकर सेहवाग को गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके पहले मैच के दौरान मुनाफ ने ईशांत शर्मा से भी गाली-गलौज की थी। बात इतनी बढ़ गई कि बाकी खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने के बाद सेहवाग ने मुनाफ पटेल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई कि मुनाफ ने उन्हें गालियां दीं।

इसी के बाद सेहवाग दिल्ली लौट गए।

सब पैसे की माया है। क्रिकेट की परवाह नए खिलाड़ियों को कैसे हो सकती है जब चारों ओर से पैसे की बारिश हो रही हो। आईपीएल खेल लो तो सात पुश्तों के घी खाने का इंतजाम हो जाता है, फिर भला “भद्रजन” बन कर खेलने की परवाह कोई क्यों करे।

भारतीय टेस्ट टीम की टोपी पहनना कभी हर भारतीय क्रिकेटर की जिंदगी का लक्ष्य होता था, अब तो दूसरे के सिर से ये टॉपी कैसे उतरवाई जाए, इसकी तिकड़में की जाती हैं और गर्व से इसका प्रेस में बखान किया जाता है।

फिर सिर्फ मुनाफ को दोषी क्यों माना जाए…

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

आपकी क्या राय है?

September 25th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैदान से बाहर

Current Mood:Esctatic emoticon Esctatic

n

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: ,

ईरानी ट्रॉफी : धोनी 5 रन पर आउट

September 24th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

भारतीय टेस्ट टीम के “भावी कप्तान” धोनी, आज ईरानी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ सिर्फ 5 रन बना कर आउट हो गए।
धोनी ने 17 गेंद खेल कर ये 5 रन बनाए।

दिल्ली और शेष भारत के बीच ईरानी ट्रॉफी के इस मैच को ऑस्ट्रेलिया के साथ आगामी टेस्ट श्रृंखला में चयन के पैमाने के रूप में देखा जा रहा था।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को इस मैच से इसीलिए चयनकर्ताओं ने बाहर कर दिया था।

सचिन पहले इस मैच में खेलने वाले थे, लेकिन चोट से नहीं उबर पाने के कारण उनकी जगह एस. बद्रीनाथ को टीम में जगह दी गई। उन्होंने भी खेलने से पहले बड़े- बड़े इंटरव्यू दिए और आज 62 गेंदों पर 12 रन बना कर आउट हो गए।

आज मैच की शुरूआत में शेष भारत के कप्तान अनिल कुम्बले ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
लेकिन उनके बल्लेबाजों में से वसीम जाफर (50) और राहुल द्रविड (46) के अलावा कोई भी टिक कर नहीं खेल पाया।

ये पंक्तियां लिखने तक शेष भारत ने 7 विकेट पर 186 रन बनाए थे। मोहम्मद कैफ भी 29 रन बना कर आउट हो गए।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , ,

सचिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?

September 22nd, 2008 by Administrator | 1 Comment | Filed in चर्चित चेहरे

सचिन तेंडुलकर की “फिटनेस” को लेकर बड़ी विरोधाभासी बातें सामने आ रही हैं।

(पिछले माह श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण करते हुए उनकी कोहनी में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें दौरा अधूरा छोड़ कर देश लौटना पड़ा था)।

पहले कहा गया था कि सचिन बिल्कुल फिट हैं और इसी आधार पर ईरानी ट्रॉफी के लिए उनका चयन भी हो गया था।

ईरानी ट्रॉफी का मैच बुधवार, 24 सितम्बर से शेष भारत और रणजी विजेता दिल्ली के बीच वडोदरा में खेला जाएगा।

लेकिन फिर क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया कि सचिन अभी भी चोट से पूरी तरह उबरे नहीं हैं और वे ईरानी ट्रॉफी नहीं खेलेंगे। उनकी जगह एस. बद्रीनाथ को टीम में जगह दी गई है। तब यह भी कहा गया कि सचिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने तक पूरी तरह “फिट” हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 9 अक्टूबर से शुरू होगा।

रविवार को एक विदेशी समाचार एजेंसी ने खबर दी कि सचिन अभी भी फिट नहीं हैं और संभवत: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल पाएंगे।

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि नहीं, सचिन जल्द ही ठीक जो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेंगे।

माजरा क्या है पता नहीं। अब अगले महीने की 9 तारीख से तक इसी तरह खबरें / अफवाहें उड़ती रहेंगी कि सचिन खेलेंगे/ नहीं खेलेंगे।

एक बेचारे सौरव गांगुली हैं, फिट होते हुए भी उन्हें पता नहीं चल पाता कि वे कब खेलेंगे और कब नहीं खेलेंगे।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , ,

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आईसीएल को मान्यता दी

September 19th, 2008 by Administrator | 1 Comment | Filed in मैदान से बाहर

बीसीसीआई और (उसके दबाव के कारण अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड) जिस तरह से “आई सी एल” के पीछे पड़े थे, उसमें खेलने वाले खिलाड़ियों का करियर बर्बाद करने के लिए हर सीमा लांघ रहे थे, उसके खिलाफ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने साहसिक कदम उठाया है।

वहां के क्रिकेट बोर्ड ने आईसीएल से अनुबंध करने वाले अपने पांच खिलाड़ियों और एक अंपायर से प्रतिबंध हटाने, और उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने देने का फैसला किया है।

यह, एक तरह से आईसीएल को मान्यता देने जैसा है।
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यह बेहद लोकतांत्रिक और लाभकारी फैसला है। बीसीसीआई ( भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) जिस तरह अपनी आईपीएल के हितों की रक्षा के लिए आईसीएल को “विद्रोही” लीग मनवाने पर तुला हुआ था वह शुद्ध तानाशाही रवैया था।

दूसरी ओर, हर खिलाड़ी को आईपीएल में स्थान नहीं मिल सकता, तो ऎसे में जो खिलाड़ी उसके जैसी किसी अन्य क्रिकेट लीग में खेलना चाहें, उन्हें क्यों देश की ओर से खेलने से रोका जाए?

अब, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हिम्मत दिखाई है बीसीसीआई के खिलाफ जाकर अपने खिलाड़ियों के हित में फैसला लेने की। यह देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई के दबाव में आकर, आईसीएल को मान्यता नहीं देने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) इस बारे में क्या करेगा?
बहरहाल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को श्रीलंका से सबक सीखना चाहिए और आईसीएल में शामिल होने वाले अपने खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उसने अपने 13 खिलाड़ियों पर आईसीएल में शामिल होने के कारण दस साल तक प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर रखी है।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , ,

झगड़े ही झगड़े, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में

September 18th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in विवाद

बांग्लादेश के 13 खिलाड़ी विद्रोह कर आईसीएल में शामिल हो गए, जवाब में उन पर क्रिकेट बोर्ड ने दस साल का प्रतिबंध लगा दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने बम विस्फोटों के बाद पाकिस्तान जाने से मना कर दिया, पाकिस्तान नाराज हो गया।

साइमण्ड्स मछली मारने चले गए, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नाराज होकर उन्हें टीम से निकाल दिया।

सौरव गांगुली खेले भी नहीं, फिर भी बीसीसीआई ने उन्हें ईरानी ट्रॉफी टीम से निकाल दिया।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के अध्य्क्ष ने अंदरूनी झगड़ों से तंग आकर इस्तीफा दे दिया।

ऎसा लगता है जैसे खेल मैदान के अंदर कम और बाहर ज्यादा हो रहा है। तिकड़मों का, खींचतान का और विवादों का अड्डा हो गया है क्रिकेट।

क्या यह क्रिकेट में बढ़ते बेशुमार पैसे का असर है?

एक टूर्नामेंट के आयोजक अपने जैसे किसी दूसरे टूर्नामेंट को पनपने से रोकने के लिए खिलाड़ियों का करियर खत्म किए दे रहे हैं? कि आगे बढने के लिए बोर्ड के पसंदीदा खिलाड़ी ईर्ष्यावश अन्य अच्छे खिलाड़ियों को खुलेआम टीम से निकलवा देते हैं?

लगता है, जैसे क्रिकेट को पैसा खत्म किए दे रहा है….
[poll id="4"]

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड पर बौराया पाकिस्तान

September 16th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in विवाद

“अगर ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने भारत का दौरा किया, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाही कर सकता है।”

पाकिस्तान के एक अखबार ने वहां के क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले दे यह छिपी धमकी प्रकाशित की है। एक तो वैसे भी पाकिस्तान से यह बर्दाश्त नहीं होता कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत उससे आगे निकले, ऊपर से यह तो जले पर आयोडीन नमक छिड़कने वाली बात हो रही है कि उसके यहां धमाके हुए तो चैम्पियंस ट्रॉफी रद्द हो गई, और भारत में धमाके हुए तो एक टेस्ट श्रृंखला तक रद्द करने को तैयार नहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया।

पाकिस्तानी अखबार “द न्यूज” में आज एक खबर छपी है जिसमें पीसीबी के “सूत्रों” को कहते हुए बताया गया है कि “ दिल्ली में पिछले सप्ताह के बम धमाकों के बावजूद, अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम को इस माह के अंत में भारत दौरे की अनुमति दी, तो पीसीबी ऑस्ट्रेलिया बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि “ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड को पीसीबी, पाकिस्तानी क्रिकेट का “नंबर 1 दुश्मन” मानता है और अगर उसने धमाकों के बावजूद टीम भारत भेजी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार करेगा।”

उधर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को, लगता है, पीसीबी की रत्ती भर भी परवाह नहीं है। उसकी ऑस्ट्रेलिया “ए” टीम पहली ही भारत पहुंच चुकी है और आज हैदराबाद में भारत “ए” के साथ एकदिवसीय मैच भी खेल रही है। दूसरी तरफ उसने अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट घोषणा कर दी है कि ऑस्ट्रेलिया की अंतर्राष्ट्रीय टीम का भारत दौरा, दिल्ली धमाकों के बावजूद बदस्तूर जारी रहेगा।

सीए की वेबसाइट पर कहा गया है कि उन्हें सिर्फ यह सुरक्षा सलाह दी गई है कि भारत दौरे पर अधिक सतर्कता बरतें, लेकिन दौरा रद्द करने की सलाह नहीं दी गई है, इसलिए दौरा रद्द नहीं किया जाएगा।

दूसरे शब्दों में, पाकिस्तान रोता- पीटता रहे, हमें तो चले इंडिया:)

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

ऑस्ट्रेलिया “ए” के खिलाफ “यंग ब्रिगेड” के हाल

September 16th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का भारत दौरा नहीं टलेगा

September 15th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

लीजिए, वही हुआ जिसकी उम्मीद थी। दिल्ली में हुए बम धमाकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह इस माह के अंत में पहले के कार्यक्रम के अनुसार भारत पहुंच जाएगी।
यह है भारतीय पैसे के माया। बम फटें या भूकंप आए, कोई क्रिकेट बोर्ड ( खास कर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ी) कभी भारत आने से मना नहीं करते।
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी फूटी किस्मत को रो रहा है जिसके देश में चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट सिर्फ ऎसे ही बम विस्फोटों के कारण रद्द कर दिया गया।
तो क्या पाकिस्तान के बम भारतीय बमों से ज्यादा खतरनाक हैं? नहीं जी, बस भारतीय क्रिकेट बोर्ड का पैसा, पाकिस्तानी पैसे से ज्यादा ताकतवर है।

ऑस्ट्रेलिया समेत हर क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट खिलाड़ी को मालूम है कि भारत में श्रृंखला खेलने का मतलब है मालामाल हो जाना। एक अरब की भारतीय जनता क्रिकेट की ऎसी दीवानी है ( हमारे समेतP:) कि चाहे टेस्ट श्रृंखला ही क्यों नहो, हजारों लोग मैदान पर टिकट खरीद कर मैच देखने आएंगे, लाखों लोग टीवी पर मैच देखेंगे और विज्ञापन कंपनियां इन मैचों को प्रायोजित करने के लिए टूट पड़ेंगी।

यानी मौजा ही मौजा, पैसा ही पैसा।

जान तो कभी न कभी जानी ही है, पैसे कमाने का मौका तो बार – बार नहीं आता।

गरीब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तो इतनी थैली नहीं भर सकता। इसलिए वहां सुतली बम भी फटा तो जाने से बिचक जाते हैं विदेशी खिलाड़ी। सबको अपनी जान की फिक्र सताने लगती है।

ऎसे में जब भारत में भी बम विस्फोट हो गए तो क्या करें?

करना क्या है, थोड़ी- बहुत चिंता जाहिर कर दो, कह दो कि दौरे पर विचार करेंगे। और फिर अगले दिन बयान जारी कर दो कि खेल सर्वोपरि है, भारत दौरा पूर्ववत जारी रहेगा।
चित भी मेरी, पट भी।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post
p-6fQscE0emHk9A.