Home     Wordpress     Codex

Posts Tagged ‘ऑस्ट्रेलिया’

पोंटिंग ऑस्ट्रेलियाई टीम से निकाले गए!

February 2nd, 2009 by Administrator | No Comments | Filed in चर्चित चेहरे

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान और विश्व क्रिकेट में बल्लेबाजी का शिखर फतह करने के प्रबल दावेदार रिकी पोंटिंग को एकदिवसीय टीम से निकाल दिया गया है। आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि पोंटिंग को अगएल दो मैचों के लिए “विश्राम” दिया गया है।

उनकी जगह माइकेल क्लार्क को श्रृंखला के बाकी चार मैचों के लिए कप्तान बना दिया गया है। यानी अघोषित तौर पर पोंटिंग पूरी श्रृंखला के लिए बाहर कर दिए गए हैं।
पोंटिंग के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार पिट रही है और कल रविवार को पर्थ में न्यूजीलैण्ड की टीम से दो विकेट से हार के बाद पोंटिंग को टीम से अगले दो मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया। पोंटिग ने इस मैच में सिर्फ पांच रन बनाए थे और कभी अजेय मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने यह लगातार चौथा मैच हार था।

न्यूजीलैण्ड से पहले दक्षिण अफ्रीका के साथ घरेलू एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला हुई थी जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी तीन मैच लगातार हारी थी। उसके बाद अब न्यूजीलैण्ड के हाथों पहला ही मैच घरेलू मैदान पर हारना पोंटिंग के टीम से बाहर होने का सबब बन गया।
पर्थ में न्यूजीलैण्ड के हाथों कैसे पिटी ऑस्ट्रेलियाई टीम, पढ़िए यहां:

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , ,

पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का बैण्ड बज रहा है

February 1st, 2009 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

5 विकेट पर 55 रन- ऑस्ट्रेलिया का फिलहाल स्कोर है न्यूजीलैण्ड के खिलाफ, पर्थ में खेले जा रहे वर्तमान श्रृंखला के पहले एक दिवसीय मैच में । ओवर हुए हैं सिर्फ बीस। आउट हो चुके हैं मार्श ( 15 रन), पोंटिंग (5), हसी (13), क्लार्क (12) और वार्नर 7 रन बना कर। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पीटा था ऑस्ट्रेलिया को और उनसे पहले भारत में पिट कर गई थी पोंटिंग की टीम।

कल तक अजेय मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह बुरा हाल क्यों हुआ?

यह “प्राकृतिक न्याय” है जो कहता है कि घमंडी का सर हमेशा नीचा होता है। यह वही टीम है जिसने सिर्फ एक वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई भारतीय टीम के खिलाफ साम-दाम-दंड- भेद से मैच जीतने के इतने और ऎसे कुटिल प्रयास किए थे कि क्रिकेट जगत में तूफान खड़ा हो गया था और दोनों टीमों के बीच इतना झगड़ा बढ़ा कि दौरा बीच में अधूरा खत्म होने की नौबत आ गए थी।

याद है, तब सिडनी टेस्ट में रिकी पोंटिंग ने कितने घमंड से एक भारतीय खिलाड़ी के आउट होने का संकेत करते हुए उंगली उठाई थी और अंपायर ने उसे “आज्ञास्वरूप” लेते हुए बल्लेबाज को आउट दे दिया था?

उस समय पोंटिंग के चेहरे पर जो घमंड था, जितनी बदमिजाजी उन्होंने और उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिखाई थी, उसका ही “मुआवजा” अब उन्हें मिल रहा है इन लगातार अपमानजनक पराजयों के रूप में ।

खेल से बड़ा कोई नहीं होता और हर टीम का भाग्य एक जैसा नहीं रहता- यह पोंटिंग अब सीख रहे हैं। धोनी भी सीख जाएं तो बेहतर होगा:)

यहां देखिए ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैण्ड के बीच पर्थ एकदिवसीय मैच का स्कोर कार्ड:

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , ,

नए साल की शुरूआत में बढ़िया क्रिकेट

January 7th, 2009 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

इसीलिए तो कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है।

आज सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्तमान श्रंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट का आखिरी दिन था। हालत यह थी कि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका का सिर्फ एक विकेट और लेना था, जबकि दक्षिण अफ्रीका की आखिरी जोड़ी को सिर्फ 18 गेंद और खेलनी थीं मैच ड्रॉ कराने के लिए, मैच समाप्त होने में सिर्फ पांच मिनट बाकी थे और बची- खुची कसर पूरी कर रहे थे मैदान पर घिरते बादल।

मैच का आखिरी दिन और आखिरी पल..

ऑस्ट्रेलिया आखिरी विकेट झटक कर मैच जीत पाएगा या दक्षिण अफ्रीका मैच ड्रॉ करा कर ऑस्ट्रेलिया के हाथों से यह नाम-बचाऊ मैच दूर कर देगा- हर एक गेंद पर इसका फैसला हवा में झूलता और दर्शकों की सांसें रुक जातीं…

मैदान पर आखिरी बल्लेबाजों के रूप में मखाया एंतिनी थे और उनके साथ थे उनके कप्तान ग्रीम स्मिथ, जो बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद उनके आखिरी साथी के रूप में खेलने उतरे और दर्द के बावजूद 17 मिनट तक बल्लेबाजी की। आखीर में जॉंसन ने उन्हें बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच जीत लिया । तब अंतिम दिन का खेल समाप्त होने में सिर्फ पांच मिनट बाकी थे।

यह रोमांच 20-20 या एकदिवसीय मैचों के कुल्हाड़ी-घुमा बल्लेबाजी में कहां देखने को मिलता है?

वैसे दक्षिण अफ्रीका इस श्रृंखला के पहले दो टेस्ट जीत कर श्रृंखला पहले ही जीत चुका है, आखिरी मैच जीत कर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने थोड़ी इज्जत बचा ली है।

सिडनी से जुड़ी एक और दिलचस्प बात है। यहां खेले गए पिछले दोनों टेस्ट मैचों का फैसला मैच के अंतिम क्षणों में हुआ और दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ही जीता।

भारत के खिलाफ पिछले वर्ष (2-6 जनवरी 2008) में मैच समाप्त होने में सिर्फ नौ मिनट बाकी थे जब माइकेल क्लार्क ने भारत का आखिरी विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलिया को विजय दिलाई थी। और इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (3- 7 जनवरी 2009) खेलते हुए, मैच समाप्त होने में जब सिर्फ पांच मिनट बाकी थे तब मिशेल जॉंन्सन ने आखिरी विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

यानी अगली बार यदि वर्ष के आरंभ में सिडनी में टेस्ट मैच हो, ऑस्ट्रेलिया की टीम आखिरी पारी में गेंदबाजी कर रही हो और “म” अक्षर से नाम आरंभ होने वाला गेंदबाज बॉलिंग कर रहा हो तो मैच ऑस्ट्रेलिया ही जीतेगा:)

यहां पढ़िए मैच के अंतिम और रोमांचक क्षणों का हाल।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , ,

धोनी बने मोहाली टेस्ट में कप्तान

October 17th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

बीसीसीआई (और धोनी) के मन की मुराद पूरी हुई, कुम्बले को लगी चोट, वे हुए टेस्ट टीम से बाहर और धोनी बन गए मोहाली टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान।

आज से मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुरू हुआ है। भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी संभाली है। मैच शुरू होने के पहले खबरें थीं कि मोहाली की पिच तेज गेंदबाजों की मदद करेगी। लेकिन भारतीय पारी की शुरूआत देख कर तो ऎसा नहीं लगता। गंभीर और सेहवाग ने आरंभिक ओवरों में 6 के औसत से रन बनाए हैं।

अगर इस गति से रन बनेंगे तो टेस्ट का कुछ न कुछ नतीजा निकलने की आशा रखी जा सकती है।

हम तो यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि मोहाली टेस्ट में “भारत के कप्तान” कितने रन बनाते हैं:) पहले टेस्ट में तो धोनी ने 9 रन बनाए थे। उससे भी ज्यादा दिलचस्प था उनके आउट होने का तरीका- बिना पैर हिलाए, अपनी जगह पर खड़े- खड़े शॉट खेलने की कोशिश की थी और बोल्ड हो गए थे।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

बेंगलुरू टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के 430 रन

October 10th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

बेंगलुरू में भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्तमान श्रृंखला के पहले टेस्ट में, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में कुल 430 रन बनाए हैं।

अब बारी है भारतीय बल्लेबाजों की।

देखना दिलचस्प होगा कि इतने बड़े स्कोर के सामने, भारतीय क्रिकेट के एक बेहद तनावयुक्त दौर से गुजर रहे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी किस तरह का खेल दिखाते हैं

भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजी की शुरूआत गौतम गंभीर और विरेन्दर सेहवाग करेंगे।

दिल थाम कर बैठिए और देखिए होता है क्या।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

सौरव गांगुली, टेस्ट टीम में स्वागत है

October 1st, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in चर्चित चेहरे

आखिरकार सौरव गांगुली को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर ही लिया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 अक्टूबर से आरंभ हो रही टेस्ट श्रृंखला के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा की गई जिसमें सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है।

एक मुश्किल है, आज जो टीम घोषित की गई है, वह 15 खिलाड़ियों की है। इनमें से सिर्फ 11 ही मैदान पर उतरेंगे टेस्ट मैच में। क्या सौरव गांगुली उनमें से एक होंगे?

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के वर्तमान आकाओं पर हमें एक रत्ती यकीन नहीं है, इसलिए 9 तारीख तक हम यकीन नहीं करने वाले कि गांगुली को टेस्ट मैच में वाकई खेलने का मौका मिलेगा। जिस दिन अंतिम 11 खिलड़ियों की घोषणा होगी, तब तक गांगुली के प्रशंसकों को दिल थाम कर बैठना होगा।

बड़ी चर्चा हो रही है कि बोर्ड ने गांगुली से सौदा किया है कि टेस्ट टीम में तभी आओगे जब ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रृंखला के बाद संन्यास लेने की घोषणा करोगे।

अगर कोई एक क्षण के लिए भी विश्वास करता है कि सौरव ऎसी किसी “ब्लैकमेलिंग” के आगे सिर झुकाएंगे तो शायद उसे गांगुली के खेल जीवन के बारे में ज्यादा नहीं मालूम।

जो शख्स ग्रेग चैपल जैसे कुटिल, षड्यंत्रकारी कोच और उसका समर्थन कर रही बीसीसीआई की संयुक्त ताकत के आगे नहीं झुका, उसे झुकाने की ताकत आज के क्रिकेट आका नहीं रखते।

इसीलिए, जब चयन के बाद गांगुली से टीवी पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्होंने बोर्ड के साथ संन्यास लेने की कोई “डील” की है तो सौरव ने थोड़ी नाराजगी से कहा कि यह सब झूठ है।

तो इंतजार कीजिए 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले पहले मैच का।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

सचिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?

September 22nd, 2008 by Administrator | 1 Comment | Filed in चर्चित चेहरे

सचिन तेंडुलकर की “फिटनेस” को लेकर बड़ी विरोधाभासी बातें सामने आ रही हैं।

(पिछले माह श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण करते हुए उनकी कोहनी में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें दौरा अधूरा छोड़ कर देश लौटना पड़ा था)।

पहले कहा गया था कि सचिन बिल्कुल फिट हैं और इसी आधार पर ईरानी ट्रॉफी के लिए उनका चयन भी हो गया था।

ईरानी ट्रॉफी का मैच बुधवार, 24 सितम्बर से शेष भारत और रणजी विजेता दिल्ली के बीच वडोदरा में खेला जाएगा।

लेकिन फिर क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया कि सचिन अभी भी चोट से पूरी तरह उबरे नहीं हैं और वे ईरानी ट्रॉफी नहीं खेलेंगे। उनकी जगह एस. बद्रीनाथ को टीम में जगह दी गई है। तब यह भी कहा गया कि सचिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने तक पूरी तरह “फिट” हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 9 अक्टूबर से शुरू होगा।

रविवार को एक विदेशी समाचार एजेंसी ने खबर दी कि सचिन अभी भी फिट नहीं हैं और संभवत: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल पाएंगे।

अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि नहीं, सचिन जल्द ही ठीक जो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेंगे।

माजरा क्या है पता नहीं। अब अगले महीने की 9 तारीख से तक इसी तरह खबरें / अफवाहें उड़ती रहेंगी कि सचिन खेलेंगे/ नहीं खेलेंगे।

एक बेचारे सौरव गांगुली हैं, फिट होते हुए भी उन्हें पता नहीं चल पाता कि वे कब खेलेंगे और कब नहीं खेलेंगे।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , ,

झगड़े ही झगड़े, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में

September 18th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in विवाद

बांग्लादेश के 13 खिलाड़ी विद्रोह कर आईसीएल में शामिल हो गए, जवाब में उन पर क्रिकेट बोर्ड ने दस साल का प्रतिबंध लगा दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने बम विस्फोटों के बाद पाकिस्तान जाने से मना कर दिया, पाकिस्तान नाराज हो गया।

साइमण्ड्स मछली मारने चले गए, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नाराज होकर उन्हें टीम से निकाल दिया।

सौरव गांगुली खेले भी नहीं, फिर भी बीसीसीआई ने उन्हें ईरानी ट्रॉफी टीम से निकाल दिया।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के अध्य्क्ष ने अंदरूनी झगड़ों से तंग आकर इस्तीफा दे दिया।

ऎसा लगता है जैसे खेल मैदान के अंदर कम और बाहर ज्यादा हो रहा है। तिकड़मों का, खींचतान का और विवादों का अड्डा हो गया है क्रिकेट।

क्या यह क्रिकेट में बढ़ते बेशुमार पैसे का असर है?

एक टूर्नामेंट के आयोजक अपने जैसे किसी दूसरे टूर्नामेंट को पनपने से रोकने के लिए खिलाड़ियों का करियर खत्म किए दे रहे हैं? कि आगे बढने के लिए बोर्ड के पसंदीदा खिलाड़ी ईर्ष्यावश अन्य अच्छे खिलाड़ियों को खुलेआम टीम से निकलवा देते हैं?

लगता है, जैसे क्रिकेट को पैसा खत्म किए दे रहा है….
[poll id="4"]

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

p-6fQscE0emHk9A.