झगड़े ही झगड़े, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में
September 18th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in विवादबांग्लादेश के 13 खिलाड़ी विद्रोह कर आईसीएल में शामिल हो गए, जवाब में उन पर क्रिकेट बोर्ड ने दस साल का प्रतिबंध लगा दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने बम विस्फोटों के बाद पाकिस्तान जाने से मना कर दिया, पाकिस्तान नाराज हो गया।
साइमण्ड्स मछली मारने चले गए, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नाराज होकर उन्हें टीम से निकाल दिया।
सौरव गांगुली खेले भी नहीं, फिर भी बीसीसीआई ने उन्हें ईरानी ट्रॉफी टीम से निकाल दिया।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के अध्य्क्ष ने अंदरूनी झगड़ों से तंग आकर इस्तीफा दे दिया।
ऎसा लगता है जैसे खेल मैदान के अंदर कम और बाहर ज्यादा हो रहा है। तिकड़मों का, खींचतान का और विवादों का अड्डा हो गया है क्रिकेट।
क्या यह क्रिकेट में बढ़ते बेशुमार पैसे का असर है?
एक टूर्नामेंट के आयोजक अपने जैसे किसी दूसरे टूर्नामेंट को पनपने से रोकने के लिए खिलाड़ियों का करियर खत्म किए दे रहे हैं? कि आगे बढने के लिए बोर्ड के पसंदीदा खिलाड़ी ईर्ष्यावश अन्य अच्छे खिलाड़ियों को खुलेआम टीम से निकलवा देते हैं?
लगता है, जैसे क्रिकेट को पैसा खत्म किए दे रहा है….
[poll id="4"]
Tags: ऑस्ट्रेलिया, क्रिकेट, पाकिस्तान, बांग्लादेश, साइमण्ड्स, सौरव गांगुली







