आ गए शोएब अख्तर वापस
August 13th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in क्रिकेटतो पाकिस्तानी क्रिकेट के “बिगड़ैल बेटे” शोएब अख्तर की टीम में वापसी हो ही गई।
सितंबर में पाकिस्तान में होने वाली “आई सी सी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए शोएब को टीम में शामिल किया गया है।
इस वापसी के पीछे अपने साथी खिलाड़ी आसिफ मोहम्मद से मारपीट और फिर निलंबन का लंबा इतिहास छिपा है। उसके ऊपर ड्रग्स लेने के आरोपों की छौंक भी लगी है।
उसके ऊपर ड्रग्स लेने के आरोपों की छौंक भी लगी है।
शोएब ने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच आईपीएल में खेला था, शाहरुख खान की मिल्कियत और सौरव गांगुली की कप्तानी वाली कोलकाता की “नाइट राइडर्स” टीम की तरफ से। शायद आपको याद हो कि शोएब ने आईपीएल के अपने पहले ही मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे और मैन ऑफ दि मैच बने थे।
उसके ठीक बाद पाकिस्तान के एक अखबार ने खबर छाप दी थी कि भारत जाते समय इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर शोएब के सामान की तलाशी में 36 सीरिंज बरामद हुई थीं जिनके लिए शोएब ने तर्क दिया था कि उन्हें डायबिटीज् है और उसकी दवा लेने के लिए वे ये सीरिंज लिए जा रहे हैं। क्रिकेट के आकाओं ने बात दबा दी लेकिन अगले ही मैच से शोएब चोट का बहाना लेकर अलग हो गए थे।
अब उसके बाद वे मैदान में उतरेंगे चैम्पियंस ट्रॉफी में।
देखें, इस बार शोएब कौन सा विवाद खड़ा करते हैं।
Tags: Ban, Cricket, IPL, Kolkata Knight riders, Mohammad Asif, Pakistan, Shahrukh Khan, Shoaib Akhtar, Sourav Ganguly







