Home     Wordpress     Codex

Posts Tagged ‘Cricket’

“ओटी” तब और अब

September 3rd, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in विवाद

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने कहा है कि अनिल कुम्बले की उम्र अब ढल रही है और धोनी को टेस्ट टीम की कप्तानी दी जानी चाहिए।

उम्र का बहाना बना कर विद्रोही खिलाड़ियों से छुटकारा पाना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लिए नई बात नहीं है।

1983 का विश्व कप: तब भी टीम में कई वरिष्ठ खिलाड़ी थे जो क्रिकेट बोर्ड की आंखों का कांटा थे और अच्छा खेलने के बावजूद उन्हें येन-केन प्रकारेण टीम से निकालने की कोशिश जारी थी।

ऎसे खिलाड़ियों में पहला नम्बर था मोहिन्दर अमरनाथ का। तब भी क्रिकेट चयनकर्ता यह कहते फिरते थे कि “ओवर 30” खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता ढल जाती है और उन्हे संन्यास ले लेना चाहिए।

’83 के विश्व कप के समय मोहिन्दर 33 वर्ष के थे और उन पर “उम्र ज्यादा हो जाने के कारण” टीम से निकाले जाने का खतरा मंडरा रहा था।
मोहिन्दर ने इस कोशिश का जवाब अपने चमत्कारी प्रदर्शन से दिया और विश्वकप सेमीफाइनल और फाइनल में “मैन ऑफ द मैच” जीत कर चयनकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

सुनील गावस्कर ने बाद में अपने संस्मरण में लिखा था कि उस विश्वकप के दौरान जब भी कोई वरिष्ठ खिलाड़ी अच्छा कैच लेता या बॉलिंग करता तो बाकी खिलाड़ी “ओटी- ओटी” ( ओवर थर्टी) चिल्ला कर उसका हौसला बढ़ाया करते थे।

संयोगवश, मोहिन्दर अमरनाथ से बोर्ड इसलिए खफा रहता था क्योंकि मोहिन्दर ने एक बार चयनकर्ताओं को “ बंच ऑफ जोकर्स” ( जोकरों क झुंड) कह दिया था। उसकी कीमत मोहिन्दर अब तक चुका रहे हैं।

लेकिन यह बात बोर्ड ने आसानी से भुला दी कि वास्तव में चयनकर्ताओं को “बंच ऑफ जोकर्स” सबसे पहले किस खिलाड़ी ने कहा था. क्योंकि उस खिलाड़ी की लोकप्रियता, महान खेल और उसके प्रदेश की क्रिकेट- ताकत के कारण बोर्ड उससे पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता था।

वह खिलाड़ी था सुनील गावस्कर। 1980 के दशक में उन्होंने चयनकर्ताओं पर यह टिप्पणी की थी जो मीडिया में काफी चर्चा का विषय रही लेकिन बोर्ड ने उसे अनदेखा कर दिया।

लेकिन वही टिप्पणी जब मोहिन्दर अमरनाथ ने की तो उन्हें भारतीय क्रिकेट से सदा के लिए अछूत बना दिया गया।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , , , , , , , ,

धोनी को टेस्ट कप्तान बनाने की तैयारी?

September 2nd, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in विवाद

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने बयान दिया है कि धोनी अब टेस्ट टीम की कप्तानी के लायक तैयार हो चुके हैं।
यानी सिंहासन खाली करो कि खेल रत्न आते हैं।

वही “खेलरत्न” जो थके होने के कारण श्रीलंका से टेस्ट श्रृंखला छोड़ कर देश लौट आए थे और यहां रिएलिटी टी वी शो, विज्ञापन की शूटिंग और बॉलीवुड के फिल्मी सितारों के साथ अपना बर्थडे मनाने में व्यस्त हो गए थे।

कर्स्टन का कहना है कि, अभी कोई जल्दी नहीं है ( धोनी की ताजपोशी की), कुम्बले अच्छा खेल रहे हैं लेकिन उनकी उम्र अब ढलान पर है।

शायद गैरी को क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह, सर डॉन ब्रैडमैन के बारे में ज्यादा पता नहीं है। वर्ना उन्हें यह भी पता होता कि सर डॉन 40 साल की उम्र तक खेल कर रिटायर हुए थे और उनके बारे में कभी किसी ने नहीं कहा कि उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए क्योंकि उनकी “उम्र ढलान पर है।”

क्या यह आश्चर्य की बात नहीं, कि दुनिया की किसी भी क्रिकेट टीम में उम्र की बात उठा कर खिलाड़ियों को रिटायर होने के लिए नहीं कहा जाता लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम में जब देखो तब “उम्र ज्यादा हो गई है, उम्र ज्यादा हो गई है” कह कर विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को टीम निकाला दिया जा रहा है।

क्या यह ऑस्ट्रेलिया में भज्जी- सायमंड्स विवाद ( दूसरा टेस्ट, सिडनी) में कुम्बले ( और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों) के बोर्ड के आगे नहीं झुकने का बदला निकाला जा रहा है? अगर आपको याद हो तो कुम्बले और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने तब बोर्ड की आज्ञा का उल्लंघन करते हुए, भज्जी के मामले का निपटारा होने तक कोई भी मैच खेलने से इंकार कर दिया था। यही नहीं, इन वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार के लगातार बयानों के बावजूद तीसरे टेस्ट के लिए पर्थ जाने से भी इंकार कर दिया था।

आप क्या सोचते हैं, क्रिकेट बोर्ड ने आज तक खिलाड़ियों के तेज तेवर बर्दाश्त किए हैं जो अब करेगा? धोनी के रूप में उसे एक मह्त्वाकांक्षीमोहरा मिल गया है जिसे आगे कर क्रिकेट बोर्ड वरिष्ठ खिलाड़ियों को अपनी बात ठुकराने की सजा दे रहा है।

गांगुली, द्रविड और कुम्बले को पहले ही एक दिवसीय टीम से बाहर कर दिया गया था, अब उन्हें वन डे टीम से निकालने की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है। बस एक सचिन को हाथ नहीं लगा पाता बोर्ड क्योंकि एक तो सचिन को पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियोंके बीच वही सम्मान प्राप्त है जो सर डॉन ब्रैडमैन को प्राप्त है। दूसरे, महाराष्ट्र की क्रिकेट लॉबी इतनी सशक्त है कि सचिन का बाल भी बांका हुआ तो क्रिकेट जगत में विद्रोह हो जाएगा।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , ,

युवराज सिंह टीम में क्यों हैं?

September 1st, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैदान से बाहर

युवराज सिंह टीम में क्यों हैं?

यह सवाल श्रीलंका दौरे में उनके प्रदर्शन के बाद लगभग हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के दिमाग में होगा।

उनके प्रदर्शन के आंकड़े देखिए:

कुल पांच एकदिवसीय मैच खेले युवराज ने।

पांच पारियों में कुल 72 रन बनाए।

उनका उच्चतम स्कोर था 23 रन।

उनका बल्लेबाजी औसत रहा 14.40।

सिर्फ यही श्रृंखला ही नहीं, इस पूरे वर्ष ( 2008) में युवराज का प्रदर्शन निम्नस्तरीय रहा है। इस वर्ष अब तक उन्होंने कुल 22 मैचों में 22 पारियां खेली हैं और उनमें 25.8 रनों के औसत से कुल 568 रन बनाए हैं।

मैदान के बाहर उनके बर्ताव का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोलम्बो में खेले गए आखिरी एकदिवसीय मैच से पहले वे अलस्सुबह 2 बजे तक पार्टी मना रहे थे।

कहा जा सकता है कि पार्टीबाजी करना उनका व्यक्तिगत मामला है। बिल्कुल यह उनका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन अगर इसका असर उनके खेल पर पड़े तो यह मामला व्यक्तिगत नहीं टीम का हो जाता है।

एंड्र्यू साइमंड्स को ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर सुबह मछली पकड़ने जाने पर टीम से निकाल सकती है तो पार्टीबाजी के चक्कर में खराब प्रदर्शन करने वाले युवराज को टीम से क्यों नहीं निकाला जा सकता?

क्या इसलिए कि वे कप्तान धोनी के मित्र हैं?

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

द,अफ्रीका - इंग्लैण्ड : रोमांचक मैच

August 31st, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in आंखो देखा हाल

आज दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैण्ड के बीच लॉर्ड्स में चौथा वन डे मैच हो रहा है। और लगता है यह उन मैचों में से होगा जिसमें आखिरी गेंद तक पलड़ा एक पाले से दूसरे पाले झूलता रहेगा।

इस नेटवेस्ट श्रृंखला के पहले तीनों एकदिवसीय मैच इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से जीते थे। आज भी द.अफ्रीका की टीम पहले खेलते हुए कोई खास स्कोर नहीं कर पाई थी।

द. अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 183 रन बनाए थे। मैच के कमेंटेटर बात कर रहे थे कि इंग्लैण्ड पांचो मैच जीतेगा इस श्रृंखला के। लेकिन द.अफ्रीका के खिलाड़ियों ने शायद यह बात सुन ली और ऎसे जोश से गेंदबाजी की कि अब तक सिर्फ 4.3 ओवर हुए हैं और 19 रन पर इंग्लैण्ड के 2 विकेट गिर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी इतनी बढ़िया फील्डिंग कर रहे हैं कि एक-एक रन पर इंग्लैड को रन आउट का खतरा नजर आने लगता है।

वही कमेंटेटर अब दक्षिण अफ्रीका की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आज तो दक्षिण अफ्रीका की टीम कुछ दूसरा ही रंग दिखा रही है।

स्कोरकार्ड देखिए यहां:

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

मछली मारने के कारण सायंमड्स टीम से निकाले गए

August 30th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in विवाद

“क्रिकइन्फो” ने खबर दी है कि ऑस्ट्रेलिया के बिगड़ैल खिलाड़ी एंड्र्यू साइमंड्स मछली पकड़ने जाने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला से निकाल दिया गया है।

सायमंड्स मैच के एक दिन पहले सुबह- सुबह मछली मारने का शौक पूरा करने निकल गए थे जिसके कारण न तो वे टीम की एक महत्वपूर्ण मीटंग से नदारद रहे बल्कि अभ्यास सत्र में भी नहीं पहुंचे।

नाराज टीम अधिकारियों ने सायमंड्स को श्रृंखला से निकाल दिया और उन्हें घर वापस भेज दिया। तीन मैचों की यह श्रृंखला अब सायमंड्स घर बैठ कर टीवी पर देखेंगे।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , ,

बांग्लादेश की धुलाई, ऑस्ट्रेलिया में

August 30th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in आंखो देखा हाल

आज ऑस्ट्रेलिया – बांग्लादेश के बीच डार्विन में मौजूदा श्रृंखला का पहला वन डे मैच खेला जा रहा है।

11.50 बजे

बांग्लादेश 74 रन पर ऑल आउट। ऑस्ट्रेलिया ने 180 रन से मैच जीत लिया।

इससे पहले:

जैसी कि अपेक्षा थी, बांग्लादेश की धुलाई हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 254 रन बनाए थे।

जवाब में बांग्लादेश ने ये पंक्तियां लिखे जाने तक 8 विकेट खोकर 72 रन बनाए हैं। ओवर हुए हैं सिर्फ 26। बांग्लादेश की तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा रन तमीम इकबाल ने बनाए हैं ( 21 रन) । वैसे यह धोनी के कल हुए मैच के स्कोर से 20 गुना ज्यादा है:)

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

भारत- श्रीलंका पांचवा वन डे: भारत मैच हारा

August 29th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in आंखो देखा हाल

भारत- श्रीलंका पांचवा वन डे: कोलम्बो

10.17 बजे

भारत 103 रन पर आउट। श्रीलंका ने 112 रन से मैच जीत लिया।

मेंडिस ने 4 विकेट लिए।

10.12 बजे

9 वां विकेट गया। कुल रन - 95।

100 रन भी नहीं बना पाएगी क्या “खेल रत्न ” धोनी की टीम?

यह स्कोर भारत का श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में सबसे कम स्कोर होगा। उसका पिछला सबसे कम स्कोर 146 था। ( श्रीलंका के खिलाफ, श्रीलंका में).

10.07 बजे

91 रन, 8 विकेट गए।

मेंडिस ने फिर एक और विकेट लिया, जहीर खान का।

दूसरी पारी इस पिच पर खेलते ही “खेल रत्न” धोनी की टीम को नानी याद आ गई।

अभी तक हर मैच में श्रीलंका ने दूसरी पारी खेली, लेकिन इतनी बुरी हालत उनकी भी नहीं हुई।

विकेट मेडन ओवर रहा मेंडिस का। अब तक उन्होंने तीन विकेट ले लिए हैं।

9.56 बजे

सातवां विकेट गया

मेंडिस ने इरफान पठान को आउट किया। मेंडिस को दूसरा विकेट मिला।

भारत : 90 रन/ 7 विकेट

100 रन बनेंगे या नहीं?

9.44 बजे

85 रन, 6 विकेट गए।

अभी- अभी आउट हुए हैं भारतीय कप्तान धोनी, एक रन बना कर, दिलहारा फर्नांडो की गेंद पर।

भारत का इस श्रृंखला में सबसे बुरा प्रदर्शन।

कुलसेकरा ने इनमें से चार विकेट झटके हैं और आज भारतीय पारी के लिए वे सबसे बड़े खलनायक बन गए ।

जीत के लिए 216 रन बनाने हैं 44 ओवर में। बारिश के कारण मैच के ओवर कम किए गए हैं।

देखें, भारत 100 रन भी बना पाता है या नहीं।

और बारिश आ गई… रैना कोस रहे होंगे, पांच मिनट पहले नहीं आ सकती थी? !!

7.47 बजे

तीसरा विकेट गया!!
छ्क्का मारने के चक्कर में रैना आउट।

भारत का स्कोर: 70 रन/ 3 विकेट

सौ रन तक क्या हाल होगा?

7.23 बजे

भारत का दूसरा विकेट गिरा!!

विराट कोहली आउट!

कुलसेकरा ने भारत को दूसरा झटका दिया।

42 रन पर 2 विकेट: भारत का स्कोर।

7.23 बजे

गंभीर आउट!

भारत का पहला विकेट गिरा। 42 रन पर भारत एक विकेट।

6.58 बजे

कुलसेकरा और तुषारा की जबरदस्त गेंदबाजी! भारतीय बल्लेबज खेल ही नहीं पा रहे उनकी गेंदें।

विराट कोहली और गौतम गंभीर ने 14 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाए हैं।

6.00 बजे
तुषारा, क्या मारा!!

श्रीलंका की ओर से थिलन तुषारा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए एकदिवसीय मैचों में अपना पहला अर्धशतक मारा है। सिर्फ 43 गेंदों में 6 चौकों की मदद से तुषारा ने यह अर्धशतक पूरा कर लिया।

वे एक ऎसे समय खेलने आए थे जब श्रीलंका की हालत बुरी तरह डगमगाई हुई थी। श्रीलंका ने 6 विकेट कम स्कोर पर खो दिए थे। लेकिन तुषारा और मुबारक की धमाकेदार साझेदारी की बदौलत उन्होंने आज 50 ओवरों में 227 रन बना लिए।

तुषारा और मुबारक ने भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करते हुए बेहतरीन खेल का मुजाहिरा किया। 78 गेंदों पर 94 रनों की साझेदारी की दोनों ने।

पारी की समाप्ति पर तुषारा 54 और मुबारक 47 रनों पर नॉट आउट थे।

अब देखें भारतीय बल्लेबाज क्या करते हैं।

2.50 बजे

बल्लेबाजी कर रहे हैं वर्नापुरा और उडावट्टे। आज स्टेडियम में भीड़ ज्यादा नहीं है, ऊपर से बदली भी छाई हुए है। मैच पूरा हो पाएगा या नहीं?

श्रीलंका : 7 रन/ 1 विकेट/ 4.2 ओवर

2.38 बजे

जयसूर्या आउट!!

श्रीलंका ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर जहीर खान ने जयसूर्या का विकेट ले लिया। ओझा ने कैच पकड़ा।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , ,

जहीर खान, भज्जी: पांचवे वन डे से बाहर

August 29th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

खबर है कि श्रीलंका के खिलाफ आज होने वाले पांचवे एकदिवसीय मैच के लिए जहीर खान और हरभजन सिंह को “विश्राम” दिया गया है। इन दोनों की जगह आर पी सिंह और प्रज्ञान ओझा लेंगे।

शायद पार्थिव पटेल भी आखिरी 11 खिलाडियों में आ जाएं ताकि कप्तान धोनी को विकेटकीपिंग से आराम मिल सके। पिछले मैच में वैसे भी धोनी की तबियत काफी खराब हो गई थी।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , ,

आज होंगे दो बढिया वन डे मैच

August 29th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in मैच खबरें

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। आज दो बढ़िया एकदिवसीय मुकाबले होंगे।

भारत और श्रीलंका का ( कोलम्बो में)।

और इंग्लैण्ड तथा दक्षिण अफ्रीका का ( ओवल, इंग्लैण्ड में)।

भारत- श्रीलंका श्रृंखला का यह पांचवा और अंतिम वन डे मुकाबला होगा। वैसे यह मुकाबला औपचारिकता ही कहलाएगा क्योंकि भारत 3-1 से श्रृंखला जीत चुका है। फिर भी मुकाबला रोमांचक होने की उमीद है क्योंकि श्रीलंका को अपनी बची- खुची साख बचानी है और धोनी की कोशिश रहेगी कि श्रीलंका का नाक थोड़ी और मैदान पर रगड़ दें और 4-1 से श्रृंखला की बढ़त लें।

भारत ने तीसरा और चौथा एक दिवसीय मैच कैसे जीता था, उसका आंखों देखा हाल पढ़िए।

दूसरी तरफ आज ही इंग्लैण्ड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच दूसरे वन डे क्रिकेट के इतिहास में गिना जाने वाला मैच था जब इंग्लैण्ड ने सिर्फ 14.1 ओवरों में मैच जीत लिया था। युवराज सिंह से इस मैच कि जिताने वाले गेंदबाज का क्या खास संबंध है, पढ़िए यहां:
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक मुश्किल की बात यह होगी कि दोनों मैच लगभग समान समय पर शुरू होंगे। भारत –श्रीलंका मैच दोपहर 2.30 बजे और इंग्लैण्ड –दक्षिण अफ्रीका मैच दोपहर 3.15 बजे।

खैर, यह मान लीजिए कि आज एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले हो रहे हैं और आपको दोंनों का स्कोर जानना है :)

हम बताते रहेंगे आपको दोनों मैचों का स्कोर । तो आते रहिएगा यहां।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , , , , , , , , ,

अगर डॉन ब्रॅडमैन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी होते तो?

August 27th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in चर्चित चेहरे

आज सर डॉन ब्रैडमैन की 100वीं जयंती है।

अगर डॉन ब्रॅडमैन आज के भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी होते तो? तो उन्हें धोनी की टीम में जगह नहीं मिलती:) ऑस्ट्रेलिया के थे इसलिए 40 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल कर रिटायर हुए थे। भारतीय क्रिकेट में तो सिर्फ “ यंग” होना ही प्रतिभा की निशानी है। “सीनियर” हुए यानी कचरे के काबिल हो गए।

सर डॉन का निधन 92 वर्ष की आयु में सन 2001 में एडीलेड में हुआ था।

उन्होंने 52 टेस्ट मैचों के छोटे से करियर में 29 शतक और 13 अर्धशतक लगाए थे।

यानी 52 में से 42 टेस्ट मैचों में उन्होंने या तो शतक या अर्धशतक लगाया था। इनमें 12 दोहरे शतक थे। इन 12 में से दो पारियों में उन्होंने 300 रनों का आंकड़ा पार किया ( 334 और 304) और एक बार 299 रन बनाए।

1931 में उन्होंने एक मैच में सिर्फ तीन ओवरों में 100 रन बना दिए थे!

अपने खेल जीवन की आखिरी पारी में अगर में चार रन बना लेते तो उनका टेस्ट औसत 100 हो जाता। लेकिन यह क्रिकेट की अनिश्चितता है कि डॉन ब्रैडमैन जैसा महानतम खिलाड़ी अपनी आखिरी पारी में शून्य पर आउट हो गया!
यह मैच उन्होंने इंग्लैण्ड के खिलाफ 1948 में खेला था। ऑस्ट्रेलिया इसमें सिर्फ एक पारी खेल पाया और ब्रैडमैन ने शून्य बनाया। कहा जाता है कि ब्रैडमैन को चार रन बनाने देने के लिए न सिर्फ विपक्षी टीम बल्कि उस मैच के अंपायरों तक ने फिर से खेलने का अनुरोध किया था, लेकिन ब्रैडमैन ने उनकी प्रार्थना अस्वीकार कर दी और शून्य पर आउट होकर पेवेलियन लौट आए।

आखिरी बार ब्रैडमैन का विकेट लेने वाले गेंदबाज थे ड्ब्ल्यू ई हॉलीस। ब्रैडमैन ने उनकी दो गेंदे खेलीं थी, और फिर हॉलीस ने उन्हें शून्य पर बोल्ड कर दिया था।

कल्पना कीजिए उस क्षण मैदान में कैसी निस्तब्धता छाई होगी।

जोड़िएbookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark bookmark

Share This Post

Tags: , , ,

p-6fQscE0emHk9A.