सौरव गांगुली बंगाल टीम के कप्तान बनेंगे?
September 10th, 2008 by Administrator | No Comments | Filed in चर्चित चेहरेकोलकाता से प्रकाशित होने वाले अखबार “ द टेलीग्राफ” ने खबर दी है कि पश्चिम बंगाल क्रिकेट संघ अब सौरव गांगुली को रणजी टीम की कप्तानी देने जा रहा है।
अखबार के मुताबिक, “कैब” ( क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बेंगाल) सौरव गांगुली को रणजी ट्रॉफी में बंगाल की टीम का कप्तान बनने का न्योता देगा।
सौरव इसे स्वीकार करेंगे या नहीं, यह भविष्य बताएगा।
उधर “टाइम्स ऑफ इंडिया” में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक सौरव के पास क्रिकेट के अलावा भी एक नए करियर का रास्ता है जो वे शायद अपना भी लें। गांगुली के पास इन दिनों कई टीवी चैनलों के प्रस्ताव हैं कि वे उनके कुछ कार्यक्रम “होस्ट’ करें। सौरव की विज्ञापन जगत में भी खासी मांग है और उनके लिखे हुए स्तंभ संचार माध्यमों में सबसे ऊंची कीमत पाते हैं।
देश ही क्यों, अब तो विदेशी कंपनियां भी सौरव को अपने विज्ञापनों में इस्तेमाल के लिए ललचाने लगी हैं। उदाहरण है ब्रिटेन की कंपनी “वाइके” जिसने सौरव को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है और उसके प्रचार में गांगुली का पहला इंटरव्यू ही मीडिया मे छा गया।
[poll id="2"]
Tags: Ranji Trophy, Sourav Ganguly







